×

लॉकडाउन में इन 6 टिप्स से रिश्तों में लाएं गर्माहट, पति में जगेगा प्यार का एहसास

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की अवधि में लोग घरों से बाहर नहीं जा रहे हैं। इस स्थिति में लोगों को घर पर ही रहने और घर से काम करने के निर्देश हैं। लॉकडाउन का ये दौर कई लोगों को मुसीबत का समय लग रहा है, कई लोग इस समय का इस्तेमाल अपने रिश्तों में मजबूती लाने के लिए कर रहे हैं।

suman
Published on: 5 Jun 2020 4:39 AM GMT
लॉकडाउन में इन 6 टिप्स से रिश्तों में लाएं गर्माहट, पति में जगेगा प्यार का एहसास
X

जयपुर: कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की अवधि में लोग घरों से बाहर नहीं जा रहे हैं। इस स्थिति में लोगों को घर पर ही रहने और घर से काम करने के निर्देश हैं। लॉकडाउन का ये दौर कई लोगों को मुसीबत का समय लग रहा है, कई लोग इस समय का इस्तेमाल अपने रिश्तों में मजबूती लाने के लिए कर रहे हैं।

हर पल साथ हैं, पर कुछ दूरियां-सी थी हममेंकरीब आए तो नज़दीकियों की गर्माहट से पिघलने लगेकुछ ऐसा ही हुआ था, उनके संग बिताए उन लम्हों मेंकभी जज़्बात की आंधी ने मदहोश कियातो कभी उनके प्यारभरे साथ ने दीवाना कर दियामोहब्बत के एहसास ने इस कदर सराबोर कर दिया कि ख़ामोशियां भी गुनगुनाने लगी

कई महिलाएं इस बात से खुश हैं कि उन्हें अपने पति के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिल रहा है। मगर कई शादीशुदा महिलाएं इस बात से परेशान हैं कि उनके पति बोरिंग हैं। वो दिनभर अपने काम में लगे रहते हैं और प्यार भरी बातों और रोमांस के लिए उनके पास बिल्कुल समय नहीं हैं। ऐसी स्थिति में रिश्तों में टकराव बढ़ने लगता है। उन्हें इस बात का पता नहीं चलता है। लेकिन इससे आप परेशान न हों। अगर आपके पति भी बोरिंग हैं तो लॉकडाउन में कुछ टिप्स को अपनाकर उनके अंदर का रोमांस जगा सकती हैं।

यह पढ़ें...कपल्स सावधान रहें: संबंध बनाते समय इसका रखें ध्यान, वैज्ञानिकों ने दी सलाह

*किस: इसमें ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। दिन की शुरुआत किस के साथ करें, वो काम में व्यस्त हों तो पास खड़े होकर सिर पर हाथ फेरें और एक हल्की सी किस दे दें। शुरुआत में न सही मगर आपके पति को आपके प्रेम का एहसास होगा और वो भी इसका जवाब किस से देना शुरू कर देंगे।

*मसाज: पति मसाज को कभी न नहीं कहेंगे। वर्क फ्रॉम होम करते करते जब उनकी बॉडी आराम मांगे तब उन्हें मसाज दे सकती हैं। लाइट म्यूजिक लगा लें। बीच में कुछ कुछ शरारतभरी हरकतें करके आप उन्हें एक्साइटेड कर सकती हैं।

*पहले तू- पहले तू: अगर आप इसी इंतजार में रहती हैं कि हर बार वो ही शुरुआत करे तो ये ठीक नहीं है। कभी कभी आपको भी पहल करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप उन्हें रोमांस के संकेत देंगी तो वो चाहकर भी मना नहीं कर पाएंगे।

*रात के खाने की प्लानिंग : लॉकडाउन की वजह से कहीं बाहर जाना संभव नहीं है तो क्यों न आप घर पर ही रोमांटिक डिनर की प्लानिंग कर लें। डेली की बोरिंग लाइफ में भी कुछ नयापन आ जाएगा। अपनी और अपने पति की फेवरेट डिश तैयार करें। डिनर टाइम पर भी थोड़ा रेडी हो जाएं। खाने की टेबल को अपने मन मुताबिक सजा लें। रेस्टोरेंट में डिनर के बाद रोमांस करने में दिक्कत आती है, मगर यहां आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

*करीब आएं : इंटिमेट रिलेशनशिप में कपल्स कडलिंग करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आप एक दूसरे को हग कर सकते हैं। उनके करीब जाकर लेट जाएं। कुछ कुछ बातें डिस्कस करें। उनके पास लेटें रहें। ये उनके मूड को जरूर चार्ज कर देगा।

यह पढ़ें...ईमानदार या धोखेबाज, जानिए कैसा होता है जून में जन्मे लोगों का स्वभाव

*रिलेशनशिप: नाईट बनाएं स्पेशल हो सकता है घर पर ही रहने की वजह से अपनी हॉट लॉन्जरी अलमारी के किसी कोने में संभाल कर रख दी हो। माहौल की नजाकत को समझें और रात को हसीन बनाने के लिए अपनी पति की फेवरेट लॉन्जरी पहनकर उन्हें सरप्राइज दें। आपकी ये अदाएं उन्हें जरूर घायल कर देंगी।

suman

suman

Next Story