×

OMG : शख्स के कान से निकले 2 जोंक, कई दिनों से हो रही थी खांसी

चीन में एक शख्स के कान से 2 जोंक निकाले गए। बताया जा रहा है कि शख्स को कई दिनों से खांसी हो रही थी...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 10 July 2021 1:37 PM GMT
2 leeches came out of china man ear
X

शख्स के कान से निकले 2 जोंक ( social media)

चीन में एक शख्स के कान से 2 जोंक निकाले गए। बताया जा रहा है की शख्स को काफी दिनों से लगातार खांसी हो रही थी, जिसके कारण शख्स काफी परेशान रहता था। शख्स को खांसते समय उसके मुंह से खून भी आता था। इससे परेशान होकर शख्स इलाज के लिए चीन के फूजिआन स्थित वूपिंग काउंटी अस्पताल गया।

जोंक को चिमटी की मदद से बाहर निकाला गया

डॉक्टर्स के अनुसार, पहाड़ों में पानी पीते समय शख्स ने दोनों जोकों को निगल लिया था। पानी पीते समय उसे इसका पता नहीं चला। जब टेस्ट किया गया, तो डॉक्टरों को पता चला कि उसकी नाक की दाईं नासिका में एक जोंक है। वहीं, दूसरी जोंक 3 सेंटीमीटर अंदर ग्लोटिस में थी। फिर डॉक्टरों ने दोनों जोंक को चिमटी की मदद से बाहर निकाला गया।

दुनिया में कई ऐसी अजीबो-गरीब चीजें होती हैं, जिनके बारे में सुनकर या तो हम काफी भौचक्क रह जाते हैं, लेकिन हमें उन बातों पर यकीन नहीं होता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story