×

OMG! रणवीर सिंह ने भरे मंच पर कपिल देव को किया Kiss, वायरल हुई तस्वीर

83 Movie: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और कपिल देव की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर कपिल देव को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 24 Dec 2021 10:28 AM GMT
Ranveer Singh Kapil Dev viral Pic
X

रणवीर सिंह और कपिल देव वायरल तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)

83 Movie: फिल्म 83 इन दिनों सुर्खियों में खूब छाई हुई है। न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक हर फिल्म 83 के चर्चे है। इस फिल्म में कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर मशहूर हस्तियों और प्रेस के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में दोनों रणवीर सिंह के साथ-साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी नजर आए। इस दोनों की तस्वीर भी ली गई। इनमें से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में रणवीर सिंह कपिल देव को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह कपिल देव को किस करते दिखे और उनका ये कारनाम कैमरे में कैद हो गया। अब यह तस्वीर सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं इस फोटो को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

इस तस्वीर को फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए योगेन शाह ने कैप्शन दिया है, "पल, खुशी, सफलता का जश्न।" इस तस्वीर में रणवीर और कपिल देव एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे है। इसी दौरान रणवीर ने कपिल पाजी के गाल पर किस (Kiss) करते देखे गए। कार्यक्रम में रणवीर ने सफेद कुर्ता पहना रखा और कपिल पाजी ने डार्क ब्लू कलर का कुर्ता पहन रखा है। दरअसल फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर सिंह और कपिल देव एक दूसरे से मिले। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हुए भी नजर आए।

साल 1983 में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। कपिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। बॉलीवुड इस शानदार जीत को अब बड़े पर्दे पर उतारा है। भारत की ऐतिहासिक जीत का एक दृश्य आपको फिल्म 83 में देखने को मिलेगा। यह फिल्म 24 दिसंबर यानी रिलीज (83 movie release date) हो गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगी। दीपिका फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाते हुए नजर आएगी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story