×

क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सता रही है इसकी याद, ट्वीट करके दी फैंस को जानकारी

By
Published on: 8 Dec 2016 5:34 AM GMT
क्वांटिको गर्ल प्रियंका चोपड़ा को सता रही है इसकी याद, ट्वीट करके दी फैंस को जानकारी
X

priyanka-chopra1

मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आजकल आए दिन अपने स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। अमेरिकन टेलीविज़न शो 'क्वांटिको' से इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आजकल अपनी हिंदी फिल्मों की याद आ रही है और वह जल्द से जल्द बॉलीवुड में फिल्म करना चाहती हैं।



हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर हो रहे क्वेश्चनएयर सेशन में एक फैन के द्वारा पूछे जाने पर कहा ऐसा जवाब दिया कि उससे हर किसी को लग रहा है कि वह जल्द ही किसी बॉलीवुड में नजर आएंगी। दरअसल इसमें एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह बॉलीवुड को मिस करती हैं, तो इसपर प्रियंका चोपड़ा ने आंसर दिया कि हां, 'मैं हिंदी मूवीज को बहुत याद करती हूं। नेक्स्ट फिल्म में काम करने के लिए ज्यादा वेट नहीं कर सकती।'

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या कहना है प्रियंका चोपड़ा का

priyanka-chopra1

इसके अलावा एक और फैन ने जब प्रियंका से यह पूछा कि सेकंड टाइम 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड' में शामिल होने पर कैसा फील कर रही हैं? तो इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह उनके लिए बेस्ट मोमेंट था। वहीं जब जब फैन ने प्रियंका चोपड़ा से यह पूछा कि बॉलीवुड में वह कौन-कौन से रोल निभाना चाहती हैं, तो प्रियंका ने कहा वह एक एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती हैं।



बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' रिलीज़ के लिए तैयार है। यह फिल्म 2017 में 26 मई को रिलीज होगी। ऐसे में प्रियंका के फैंस को खुश हो जाना चाहिए कि वह जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी।

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलर तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका की और भी बेस्ट फोटोज

Next Story