×

फैमिली के साथ डिनर डेट पर गई थी ऐश्वर्या, देखिए उनकी खूबसूरत PICS

suman
Published on: 23 Oct 2017 7:06 AM GMT
फैमिली के साथ डिनर डेट पर गई थी ऐश्वर्या, देखिए उनकी खूबसूरत PICS
X

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ डिनर डेट पर गई। सभी ने बांद्रा स्थित यौचा रेस्टोरेंट में डिनर किया। ऐश्वर्या क्रीम कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी नजर आई, जिसमें वह गॉर्जियस लग रही थी। उन्होंने माथे पर रेड बिंदी और रेड लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था।बच्चन फैमिली ने इस बार जलसा में दीवाली पूजा की।

यह भी पढ़ें...फेस्टिव सीजन में स्पॉट हुए ये स्टार्स, सूरज पंचोली दिखे गर्ल फ्रेंड के साथ डिनर डेट पर

अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया, बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के साथ अपने बंगले पर पूजा की। उन्होंने इनकी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं। वैसे तो बच्चन फैमिली हमेशा से दीवाली ग्रैंड पैमाने पर मनाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इस बार बच्चन परिवार ने दीवाली पर सिर्फ लक्ष्मी पूजा की। इसी साल फरवरी में ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन हुआ था। इसी वजह से बच्चन परिवार ने दिवाली सेलिब्रेशन को पूजा तक ही सीमित रखा।

suman

suman

Next Story