×

EX GF की बहन ने अभिषेक को दिया यह गिफ्ट,क्या ऐश्वर्या को आएगा पसंद

suman
Published on: 28 Jan 2018 10:58 AM GMT
EX GF की बहन ने अभिषेक को दिया यह गिफ्ट,क्या ऐश्वर्या को आएगा पसंद
X

मुंबई: फुटबॉल मैच के दौरान एक्टर अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के बीच दोस्ती बहुत अच्छी हो गई है। इन दोनों स्टार्स की दोस्ती को कम लोग ही जानते होंगे कि रणबीर की बहन रिद्धिमा से भी जूनियर बच्चन की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इसी बॉन्डिंग के कारण रिद्धिमा ने अभिषेक के लिए एक ब्रेसलेट बनाया और उन्हें गिफ्ट किया। रिद्धिमा रणबीर के साथ करिश्मा की भी कजन सिस्टर्स है।

रणबीर और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले दिनों अभिषेक ने खुलासा किया था कि रणबीर बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट पहनते हैं जो उन्हें पसंद है। यह ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने तैयार किया था। जब इस बात की जानकारी रिद्धिमा को हुई तो उन्होंने अभिषेक के लिए भी वैसा ब्रेसलेट डिजाइन कर दिया। अब उन्होंने अभिषेक के लिए क्यों मेहनत की इस बारे में तो कोई नहीं जानता।

रणबीर की बहन रिद्धिमा ब्रेसलेट डिजाइन करती हैं। जूनियर बच्चन का ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने डिजाइन किया है। जो सोने और चांदी के तारों से बनाया गया है। इस खबर की पुष्ठि करते हुए रिद्धिमा ने बताया,’अभिषेक बहुत दयालु और नम्र इंसान हैं। आशा करती हूं कि उन्हें ब्रेसलेट पसंद आया हो।

suman

suman

Next Story