×

ट्विटर पर पूरे हुए अनुपम खेर के 1 करोड़ फॉलोवर्स, ट्वीट कर जताया आभार

By
Published on: 12 Sep 2017 9:01 AM GMT
ट्विटर पर पूरे हुए अनुपम खेर के 1 करोड़ फॉलोवर्स, ट्वीट कर जताया आभार
X

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ हो गई है।

उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: टीजर देखकर सलमान ने दी ‘रांची डायरीज’ के लिए अनुपम खेर को शुभकामनाएं

अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर पर अपनी 'अविश्सनीय यात्रा' की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: नीरज पांडे के लिए अनुपम खेर रखते हैं ऐसा विचार, अय्यारी में किया साथ में काम

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद। प्यार और उत्साह के लिए धन्यवाद। हम 1 करोड़ दोस्तों का एक परिवार हैं। जय हो। अद्भुत यात्रा।"



अभिनेता (62)सोशल मीडिया के शौकीन हैं, जहां वे अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के जानकारी साझा करते हैं।

अनुपम फिलहाल आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के लिए तैयार हैं। इसमें अनुपम खेर अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह के रूप में दिखाई देंगे। वे वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

-आईएएनएस

Next Story