×

हनीमून पर यहां गए अनुष्का-विराट, देखिए लाल चुड़ा में मिसेज कोहली की PIC

suman
Published on: 13 Dec 2017 1:42 PM GMT
हनीमून पर यहां गए अनुष्का-विराट, देखिए लाल चुड़ा में मिसेज कोहली की PIC
X

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली आखि‍रकार सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। इसके लिए उन्होंने भारतीय मीडिया के शोर-शराबे से दूर इटली के टस्कनी में शादी की। टस्कनी को अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन चुनने के पीछे दोनों का कारण था कि इनके परिवार वाले शादी के खास मौके को पूरी तरह से इन्जॉय कर सकें।विराट और अनुष्का दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर यह अनाउंस नहीं कर दिया कि यह दोनों शादी कर चुके हैं तब तक हर कोई बस अंदाजा ही लगा रहा था।

विराट और अनुष्का हनीमून रोम में मनाएंगे। खबर के अनुसार, ‘विराट और अनुष्का ने मंगलवार रात 3 बजे टस्कनी से रोम के लिए उड़ान भरी है। यशराज के ऑफिशियल स्टेटमेंट के अनुसार, ‘विराट और अनुष्का की शादी को केवल परिवारवालों और खास दोस्तों ने अटेंड किया था। जिनके सामने दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक सात फेरे लिए। टॉप फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दोनों के कपड़े डिजाइन किए थे।

विराट और अनुष्का ने अब अपने सारे इंडस्ट्री के दोस्तों को इन्वाइट करना शुरु किया है।जो मुंबई में होने वाले दोनों के रिसेप्शन को अटेंड करेंगे। विराट और अनुष्का 21 दिसम्बर के दिन दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन रखेंगे, उसके बाद 26 दिसम्बर के दिन मुंबई में एक रिसेप्शन रखा जायेगा। मुंबई के रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के सारे दोस्त शामिल होंगे।’ रिसेप्शन देने के बाद दोनों साउथ अफ्रीका रवाना हो जाएंगे। इस दौरान दोनों न्यू ईयर साथ मनाएंगे।

suman

suman

Next Story