×

अनुष्का की जोरावर के साथ फोटो का सोशल मीडिया पर यूं उड़ा मजाक, यहां पढ़ें

suman
Published on: 23 Dec 2017 1:11 AM GMT
अनुष्का की जोरावर के साथ फोटो का सोशल मीडिया पर यूं उड़ा मजाक, यहां पढ़ें
X

मुंबई: विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में हुई। इस पार्टी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शरीक हुए। श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज में शिखर नहीं खेल रहे हैं। शिखर अपने पूरे परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। इस दौरान शिखर का बेटा जोरावर अनुष्का शर्मी की गोद में सो गया।

शिखर की पत्नी आयशा ने ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों ने इस फोटो पर अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आयशा और अनुष्का भी विराट और शिखर की तरह अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच बॉन्डिंग पहले भी देखी जा चुकी है।

भारत-श्रीलंका सीरीज के चलते मौजूदा टीम से बस शिखर ही इस रिसेप्शन पार्टी में दिखे। शिखर के अलावा क्रिकेटरों में सुरेश रैना भी इस पार्टी में नजर आए। उन्होंने भी रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आयशा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें अनुष्का एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि जोरावर उनकी गोद में सो रहा है। आयशा ने रिसेप्शन पार्टी में सिल्वर कलर का गाउन पहन रखा था। रैना भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ इस पार्टी में पहुंचे।

रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का और विराट ने मीडिया को पोज दिया, लेकिन मीडिया को गेस्ट की तस्वीरें लेने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस पार्टी के दौरान विराट और शिखर पंजाबी डांस करते हुए नजर आए। विराट अपनी गोद में जोरावर को लेकर डांस कर रहे थे।

suman

suman

Next Story