×

OH NO: वीकेंड के वार में प्रियांक शर्मा दूसरी बार घर से हुए बाहर

suman
Published on: 31 Dec 2017 6:28 AM GMT
OH NO: वीकेंड के वार में प्रियांक शर्मा दूसरी बार घर से  हुए बाहर
X

मुंबईः बिग बॉस में वीकेंड का वार में एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गया। इस बार प्रियांक शर्मा को घर से बाहर होना पड़ा। जबकि लव त्यागी घर में बने रहे। प्रियांक पिछली बार वीकेंड के वार में बच गए थे। लेकिन इस बार दर्शकों ने उनका साथ नहीं दिया, न ही घर वाले उनके पक्ष में दिखे। वे उस समय घर से बाहर हुए जब दो हफ्ते का गेम बचा था।प्रियांक शर्मा दूसरी बार घर से बाहर हुए हैं।

पिछली बार उन्हें आकाश डडलानी के ख‍िलाफ हिंसक होने के कारण घर से बाहर किया गया था। लेकिन फैन्स के कहने पर उन्हें वापस घर में लाया गया। प्रियांक शर्मा उस समय एक बार घर से बाहर जाने से फिर बचे, तब हितेन के साथ वे नॉमिनेट हुए। लेकिन इस बार घर वालों ने वोट कर उन्हें बचा लिया।

suman

suman

Next Story