×

Stunt Viral Video: स्टंट ऐसा कि हवा में सीधी खड़ी कर दी बाइक,..तभी बिगड़ा बैलेंस और हो गया खेल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। बाइक चलाते समय वह लगातार कलाबाजियां दिखाता है। स्टंट दिखाते हुए एक वक्त ऐसा भी आता है जब

aman
Written By aman
Published on: 24 Oct 2022 7:36 AM GMT (Updated on: 24 Oct 2022 7:46 AM GMT)
bike stunt viral video accident happened after losing balance during stunt on bike
X

Stunt Viral Video (Social Media)

Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको आए दिन बाइक स्टंट बाजी के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जिसमें तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक पर युवक कलाबाजी करते दिखाई देते हैं। इन युवाओं पर स्टंट का ऐसा भूत सवार होता है कि वो जान तक की परवाह नहीं करते। ऐसी-ऐसी कलाबाजियां की देखने वाला गश खाकर गिर जाए। लेकिन, हम आज जिस स्टंट बाज की बात कर रहे हैं, उसने भी खतरनाक स्टंट दिखाया, मगर फिर जो हुआ उससे भी आपको अवगत कराएंगे।

बाजार में इन दिनों कई तरह की तेज रफ्तार फर्राटा स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike) की धूम है। इन पर युवाओं का जोश देखते ही बनता है। बाइक राइडिंग (Bike Riding) और स्टंट का ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों तैर रहा है। इस वीडियो (Viral Video) के स्टंट देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पिछले पहिये पर बाइक खड़ा किया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाता दिखाई दे रहा है। बाइक चलाते समय वह लगातार कलाबाजियां दिखाता है। स्टंट दिखाते हुए एक वक्त ऐसा भी आता है जब शख्स बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए बाइक को पिछले पहिए पर सीधे खड़ा कर देता है। बाइक का अगला पहिया पूरी तरह हवा में सीधा खड़ा हो जाता है।

...मगर बिगड़ा बैलेंस और स्टंट फेल

आपने बड़ों से अक्सर जोश में होश न खोने की नसीहत तो सुनी ही होगी। मगर, इस स्टंटबाज ने इस बात पर बिलकुल भी अमल नहीं किया। जोश में लगातार करतबें दिखाता रहा। और एक वक्त ऐसा भी आया जब शख्स जोश में होश बैठता है और स्टंट फेल हो जाता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं युवक जैसे ही बाइक को 90 डिग्री तक खड़ी कर देता है, उसका बैलेंस बैलेंस बिगड़ जाता है। उसके बाद वह जमीन पर गिर जाता है। बाइक स्टंट के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब देख रहे हैं। |

वीडियो को मिले कई मिलियन व्यूज

बाइक के जमीन पर गिरते ही वह काफी दूर तक घिसटता चला जाता है। यह नजारा देख लोग आवक रह जाते हैं। बाइक सवार को भी काफी चोट आती है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है नमन राज ने। उनके साझा किए इस वीडियो को 4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story