×

VIDEO: UP चुनाव के लिए BSP का प्रमोशनल थीम सांग रिलीज, गाने के जरिए दे रहे संदेश

चुनाव में बसपा अब तक परंपरागत तरीकों के भरोसे ही मैदान में उतरती रही है। मगर अब मौजूदा चुनावी तैयारियों में इसका नया रूप सामने आया है। पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी पार्टी पोस्टरों के जरिए सपा सरकार पर प्रहार कर रही है। अब उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए पार्टी का प्रमोशनल थीम सांग जारी किया गया है।

priyankajoshi
Published on: 13 Jan 2017 8:07 AM GMT
VIDEO: UP चुनाव के लिए BSP का प्रमोशनल थीम सांग रिलीज, गाने के जरिए दे रहे संदेश
X

लखनऊ : चुनाव में बसपा अब तक परंपरागत तरीकों के भरोसे ही मैदान में उतरती रही है। मगर अब मौजूदा चुनावी तैयारियों में इसका नया रूप सामने आया है। पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी पार्टी पोस्टरों के जरिए सपा सरकार पर प्रहार कर रही है। अब उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए पार्टी का प्रमोशनल थीम सांग जारी किया गया है।

गाने के जरिए दिया संदेश

'सिंहासन पर माया बहन...' गाने के जरिए यह संदेश दिया गया है कि जब सरकारें बदलती हैं तो इसका जनता पर क्या असर पड़ता है। गाने में राज्य की कानून-व्यवस्था को निशाना बनाया गया है। यह समझाने की कोशिश की गई है कि माया सरकार में इस पर लगाम लगी थी। हाल ही में सपा सरकार से यश भारती पुरस्कार पाने वाले मुंतसिर ने गाने के बोल लिखे हैं। सिंगर दिव्य कुमार, ऐश्वर्या निगम और विशाल मिश्रा की आवाज में इसे रिकार्ड किया गया है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसे समर्थकों द्वारा तैयार किया गया सांग बताया जा रहा है।

आगे की स्लाइडस में सुनें ऑडियो ...

ये भी पढ़ें ...BSP भी खेल रही वही खेल, जिस पर माना जाता था अब तक दूसरों का कब्जा

तरीका वही, अंदाज नया

इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पार्टी के प्रचार अभियान के मैटेरियल साफ देखे जा सकते हैं। जिन्हें पारंपरिक तरीकों से अलग अंदाज में पेश किया गया है। यानि कि बसपा भी अब वही खेल, खेल रही है। जिस पर अब तक दूसरों का कब्जा माना जाता था।

बसपा ने चुनावी अभियान को दी गति

जब ज्यादातर दल अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए हैं। बसपा ने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ अपने चुनावी अभियान को भी गति दे दी है। मगर यह बदलाव कितना आगे बढ़ पाएगा। पार्टी नेता इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। फिलहाल बसपा मुखिया की हाल के महीनों में लगातार हुए प्रेस कांफ्रेंस को उसी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

आगे जारी ...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कैंपेन मैटेरियल

बसपा सोशल मीडिया के जरिए अपना एजेंडा बता रही है। जैसे 'निर्दोषों को न आंसू बहाने दो, बहन जी को आने दो!'। 'उम्मीदों को पूरा हो जाने दो, बहनजी को आने दो!'। इस तरह के कैंपेन मैटेरियल खूब चल रहे हैं। इन पोस्टरों के जरिए विरोधियों पर भी हमला बोला जा रहा है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story