×

रणवीर सिंह ने शादी की तीसरी सालगिरह की ऐसी तस्वीरें कर दी शेयर, जिसे देख लोग कह रहे 'ये क्या हो रहा है भई..'

एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए उत्तराखंड जा पहुंचे हैं। एक्टर ने अपनी सालगिरह की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कर दी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई।

Priya Singh
Report Priya SinghPublished By aman
Published on: 17 Nov 2021 9:39 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2021 9:42 AM GMT)
रणवीर सिंह ने शादी की तीसरी सालगिरह की ऐसी तस्वीरें कर दी शेयर, जिसे देख लोग कह रहे ये क्या हो रहा है भई..
X

एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए उत्तराखंड जा पहुंचे हैं। एक्टर ने अपनी सालगिरह की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कर दी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह को किसी शांत जगह पर मनाने का फैसला किया था। इसी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड की गलियों में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने यहां के बेहद खूबसूरत नजारों के बीच अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ कुछ रोमांटिक पलों को भी साझा किया है। रणवीर ने दीपिका के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरों को खिंचवाते हुए उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। बॉलीवुड कपल के इन लवी-डबी तस्वीरों की झलकियां पाकर उनके फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। बॉलीवुड कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाए हुए है।

एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई सारे मोनोक्रोमैटिक तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो पत्नी दीपिका के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी तस्वीर साझा की, जिसमें दीपिका का मुंह खुला है और उन्होंने रणवीर के हाथों को पकड़ा हुआ है। जबकि रणवीर ने अपना एक हाथ दीपिका के गले पर और दूसरा उनके कमर पर रखा है। फोटो में दोनों एक दूसरे को नोज -टू- नोज कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में रणवीर को प्यार से दीपिका के माथे को चूमते देखा जा सकता है। तस्वीर में कपल ने कैजुअल ड्रेस पहन रखा है।

दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग एनिवर्सरी की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों में वो रणवीर के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में 'ऑल ऑफ माई हार्ट लिखा' है। इसी के साथ उन्होंने उत्तराखंड के नजारे, अपनी और पति रणवीर की तस्वीरों को साझा किया है। अभिनेत्री ने उत्तराखंड के नजारे को शेयर करते हुए कैप्शन में एंड देन सम' लिखा है। इससे पहले उत्तराखंड में रणवीर और दीपिका की उनके एक फैंस के साथ फोटो वायरल हुई थी। जिसमें रणवीर टीज़ और पैंट पहने दिखाई दे रहे थें। जबकि दीपिका ने ट्रैक सूट पहन रखा था।

बता दें कि दीपिका और रणवीर का रोमांस फिल्म ' गोलियों की रासलीला: राम लीला ' के सेट पर शुरू हुआ। जिसके बाद उन्होंने इटली में बेहद निजी तरीके से शादी की। उनकी शादी में केवल परिवार और उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थें। इसके बाद जोड़े ने भारत आकर अपनी शादी की कई सारी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। उन्हें फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा गया है। बहुत जल्द रणवीर सिंह को डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म ' 83' में क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाते देखा जाएगा। जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाएंगी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और यश राज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म 'अन्नियां' के आधिकारिक रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। दीपिका की आगामी फिल्मों की बात करें तो उनके पास शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म है, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में दिखाई देंगी , प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली फिल्म और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न की रीमेक है। इसी के साथ वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान का भी हिस्सा हैं ।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story