×

Divya Bharti Viral Photos: दिव्या भारती का हुआ पुर्जन्म! वायरल हो रही है उनकी ये तस्वीरें, आप भी देखें

Divya Bharti Viral Photos: सोशल मीडिया पर दिव्या भारती की जैसी दिखने वाली एक लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्या भारती के फैंस ने इस हमशक्ल की कुछ तस्वीरें शेयर किए हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 28 July 2021 10:38 AM GMT
Divya Bharti Viral Photos
X

दिव्या भारती और उसकी हमशक्ल (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Divya Bharti Viral Photos: दिव्या भारती (Divya Bharti), जिन्हें बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसी अभिनेत्री हो, जिसने अपने शुरुआती करियर में 12 सुपरहिट फिल्में दी हो। हालांकि उन्होंने 19 साल के उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खूबसूरत अभिनेत्री का कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की का चेहरा हूबहू दिव्या भारती जैसा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर दिव्या भारती (Divya Bharti) की जैसी दिखने वाली एक लड़की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्या भारती के फैंस ने इस हमशक्ल (Divya Bharti ki Humshakal) की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में ये लड़की बिल्कुल दिव्या भारती जैसी नजर आ रही है।

कौन है ये हमशक्ल

जानकारी केम मुताबिक, इस लड़की का नाम मंजू थापा (Manju Thapa) है। ये दार्जिलिंग की रहने वाली है। इनकी उम्र मात्र 18 वर्ष है। मंजू एक स्टूडेंट है। खबर है कि मंजू को बॉलीवुड डेब्यू करने का भी ऑफर आ रहा है।

29 साल बाद ठीक उसी तारीख को हुआ मंजू का जन्म

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस दिन दिव्या भारती का जन्म हुआ था, ठीक 29 साल बाद उसी दिन मंजू थामा का जन्म हुआ है। जी हां, दिव्या भारती का जन्म (Divya Bharti Ka Janm)25 फरवरी 1974 को हुआ वहीं 29 साल बाद 25 फरवरी 2003 को दार्जिलिंग के थापा परिवार में मंजू का जन्म (Manju Thapa Ka Janm) हुआ।

मंजू की तमाम तस्वीरों को देख लोग एक ही बात कह रहे है, "ये तो बिल्कुल दिव्या भारती जैसी नजर आ रही है। " आइए आपको भी दिखाते है ये चेहरा...



Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story