×

VIDEO: देखिए दिव्यांका त्रिपाठी रियल लाइफ पति को क्या मारा थप्पड़

suman
Published on: 11 Nov 2017 9:49 AM GMT
VIDEO: देखिए दिव्यांका त्रिपाठी रियल लाइफ पति को क्या मारा थप्पड़
X

मुंबई: टीवी के क्यूट कपल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और एक्टर विवेक दहिया का हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्यांका पति विवेक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं।

य़ह भी पढ़ें...शाहरुख खान पर कैसे फूटा MLC का गुस्सा, देखिए वायरल हो रहा VIDEO

इस वीडियो में विवेक गोस्ट मास्क लगाकर अपनी वाइफ दिव्यांका को डराने की कोशिश करते हैं लेकिन जैसे ही दिव्यांका उन्हें देखती हैं डर की वजह से वो उन्हें थप्पड़ तार देती हैं। वीडियो इतना प्यारा है कि आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे। पिछले दिनों दिव्यांका की मौत की फेक खबरें आई थीं ।

य़ह भी पढ़ें...‘पद्मावती’ की कहानी सलीम अनारकली जितनी नकली : जावेद अख्तर

जिसके बाद अपनी मौत की अफवाह पर TOI से बात करते हुए दिव्यांका ने कहा था कि लोग इस तरह की बेकार की अफवाहों पर यकीन कर लेते हैं और फिर मेरे जानने वालों को फोन कर कहते हैं कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है या मैं मर गई हूं। मैं अपने फैन्स के कॉल्स से परेशान हो जाती हूं। इसलिए मुझे सोशल मीडिया पर ये बात कहनी पड़ी कि लोग इस तरह की खबरों पर यकीन ना करें।

suman

suman

Next Story