×

जब एक बिल्डिंग के अंदर फंस गया विशालकाय हाथी, भोजन की तलाश में हो गया बड़ा खेल

सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में छाए इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। एक बिल्डिंग में हाथी फंसा हुआ नज़र आ आ रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 17 Sep 2022 10:12 AM GMT
X

Elephant Viral Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी छावनी स्थित एक अस्पताल का वीडियो तो आपने देखा ही होगा। अगर नहीं देखा तो हम आपको बताते हैं उस वीडियो के बारे में..पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में दो हाथी घुसे तो वहां हड़कंप मच गया था। वो वीडियो सोशल मीडिया पर जमर वायरल हुआ था। अब बिलकुल वैसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक विशालकाय हाथी एक बिल्डिंग से बाहर निकलने की कोशिश करता नज़र आ रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में...

हाथी एक बिल्डिंग के अंदर फंस गया:

सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में छाए इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। एक बिल्डिंग में हाथी फंसा हुआ नज़र आ आ रहा है। वो बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए अपनी पूरी मशक्कत भी लगा रहा है। लेकिन उससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हाथी इस बिल्डिंग में खाने की तलाश में गया हुआ था। चलिए पहले आप भी देखिए ये वीडियो...

गौरतलब है कि इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर अब तक काफी यूजर्स शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो को पहली बार भारतीय वन सेवा के ऑफिसर साकेत बडोला ने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक हाथी एक बिल्डिंग में फंसा हुआ दिख रहा है। वह हाथी घर मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने का भरसक प्रयास के बावजूद निकलने में पहले तो नाकाम रहा। आखिरकार यह हाथी कुछ ही देर में सफलतापूर्वक बिल्डिंग से बाहर निकल आया।

ऐसे निकला हाथी घर से बाहर:

वीडियो देखकर सभी हैरान रह गए कि इतना विशालकाय हाथी घर के अंदर कैसे गया। लेकिन जब पूरा वीडियो देखा तो उन्हें समझ आया। हाथी ने इस छोटे दरवाजे से बाहर निकलने के लिए पहले तो आगे के दोनों घुटनों को झुकाया और फिअ ऐसा ही पीछे के हिस्से के साथ किया। ऐसे करने के बाद हाथी घर के बाहर निकलने में कामयाब हुआ। लोगों को सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद आया।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story