×

बायोपिक पर भरोसा जताने के लिए फरहान अख्तर ने जताया मिल्खा सिंह का आभार

By
Published on: 16 July 2017 10:52 AM GMT
बायोपिक पर भरोसा जताने के लिए फरहान अख्तर ने जताया मिल्खा सिंह का आभार
X

मुंबई: फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की रिलीज के चार साल पूरा होने पर अभिनेता व फिल्मकार फरहान अख्तर ने सिख धावक मिल्खा सिंह और फिल्म के सभी कलाकारों और यूनिट के सदस्यों का इस पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया।

फरहान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "इस सप्ताह 'भाग मिल्खा भाग' के चार साल पूरे.. विश्वास जताने के लिए मिल्खाजी और परिवार को धन्यवाद। राकेश (ओमप्रकाश मेहरा), भारती (पी.एस भारती), प्रसून (जोशी) का भरोसा जताने के लिए आभार।"

उन्होंने आगे लिखा, "..और पर्दे के पीछे काम करने वाले मेरे दो नायकों सैम जुआरा और मेल्विन क्रैस्टो का धन्यवाद। आपने एक धावक के रूप में रूपांतरण को संभव कर दिखाया।"

फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

मेहरा निर्देशित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 12 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी।

फिल्म में फरहान के अलावा सोनम कपूर, दिव्या दत्ता, मीशा शाफी, पवन मल्होत्रा और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

Next Story