×

Fitness Freak Kid Video: बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स को पछाड़ सकता है ये बच्चा, व्यायाम का वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Fitness Freak Kid Video: वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी आस्तीन को मोड़ते हुए एक डंडे नुमा व्यायाम उपकरण के पास जाता है और फौरन फुर्ती दिखाते हुए उसे लपककर पकड़ लेता है। डंडे के सहारे एक के बाद एक कर ऊपर की ओर छलांग लगाकर ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 21 Jun 2022 11:02 AM GMT
X

Fitness Freak Kid Video

Fitness Freak Kid Video: आपने सोशल मीडिया पर व्यायाम (Exercise On Social Media) करते हुए लोगों की तमाम वीडियो देखी होंगी और साथ ही अपनी सेहत को लेकर सजग रहने वाले लोग अक्सर ऐसे वीडियो देखना पसंद भी करते हैं। बड़े और वयस्क लोगों के ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आम बात है लेकिन क्या आपने कभी किसी छोटे बच्चे को जबरदस्त एक्सरसाइज करते हुए देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं जिसमें एक छोटा बच्चा ऐसा व्यायाम कर रहा है जो बड़े-बड़े फिटनेस फ्रीक के लिए भी काफी मुश्किल होगा।

वीडियो में बच्चे ने डंडे नुमा व्यायाम उपकरण से किया कर्तव

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा बच्चा अपनी आस्तीन को मोड़ते हुए एक डंडे नुमा व्यायाम उपकरण के पास जाता है और फौरन फुर्ती दिखाते हुए उसे लपककर पकड़ लेता है। सिर्फ इतना ही नहीं वह बच्चा उसी डंडे के सहारे एक के बाद एक कर ऊपर की ओर छलांग लगाकर ऊँचाइयों पर पहुंच रहा है। फिटनेस फ्रीक लोगों की भाषा में कहें तो यह प्रो स्तर का व्यायाम करने के लिए कई सालों की मेहनत और लगन की आवश्यता होती है और, शायद इतने साल कि इस बच्चे की उतनी उम्र भी ना हो।

इंटरनेट पर वीडियो को किया जा रहा बेहद पसंद

महज 18 सेकंड के इस वीडियो को आप यकीनन बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे और शायद इस वीडियो को आप बार-बार इसलिए भी देखें क्योंकि आप ज़ल्द ही अपनी आंखों पर भरोसा ना कर पाएं। सोशल मीडिया पर इंटरनेट पर भी इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है। लोग इसे एक दूसरे के साथ साझा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से ही सही पर बच्चे की हौसला अफजाई कर रहे हैं। इस छोटे से बच्चे की एक्सरसाइज वीडियो देखकर आमतौर पर व्यस्तता का बहाना देकर व्यायाम को टालने वाले लोगों को ज़रूर प्रेरणा मिल सकती है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story