×

Twitter से चिड़िया हुई फुर्र आ गया कुत्ता ! Elon Musk ने बदल दिया ट्विटर का लोगो...Meme की आ गई बाढ़

Twitter logo changed: ट्विटर का लोगो बदलने के बाद यूजर ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या दुनिया का दूसरा सबसे अमीर शख्स वास्तव में नौसिखिया है या जानबूझकर बचकानी हरकतें कर रहा है। जो भी हो हम ये आप पर छोड़ते हैं। लेकिन, ट्विटर पर मीम्स की जिस तरह बाढ़ आई है, वो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 April 2023 6:46 PM GMT
Twitter से चिड़िया हुई फुर्र आ गया कुत्ता ! Elon Musk ने बदल दिया ट्विटर का लोगो...Meme की आ गई बाढ़
X
एलन मस्क (Social Media)

Twitter logo changed: टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (spacex) और ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के एक महत्वपूर्ण फैसले ने दुनिया को हैरान कर दिया है। ट्विटर यूजर ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या दुनिया का दूसरा सबसे अमीर शख्स वास्तव में नौसिखिया है या जानबूझकर बचकानी हरकतें कर रहा है। एलन मस्क के अब तक के सफर को देखने तो वो कंप्लीट बिजनेसमैन की छवि रखते हैं। क्योंकि, बचकानी हरकतों से कोई दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनने तक का सफर तय नहीं कर सकता।

मस्क की पहचान एक दूरदर्शी व्यापारी की रही है। कोई भी बिजनेसमैन यूं ही ऊंटपटांग फैसले नहीं लेता। एलन मस्क ने सोमवार रात तब दुनिया को चौंका दिया। जब उन्होंने अचानक ट्विटर के लोगो (Twitter Logo) में नीली चिड़िया की जगह एक 'डॉगी' को डाल दिया। वेब पर अब ट्विटर का लोगो बदलकर कुत्ता (Doge) कर दिया गया है। जबकि, नाम वही रहा। हालांकि देखें, तो 'ट्वीट' शब्द चिड़िया से जुड़ा है। इसलिए वो कुत्ते के साथ अनफिट लग रहा है। हालांकि, इस मुद्दे पर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ एलन मस्क के साथ हैं तो बहुतायत हैं जो असहमत हैं। ट्विटर पर इस बदलाव का यूजर खूब मजाक बना रहे हैं। एलन मस्क के इस फैसले को बचकाना बताने वालों की संख्या कम नहीं है। कई सारे मीम्स भी बन रहे हैं।

ऐसे मीम्स देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

यूजर कई ऐसे मीम्स पेश कर रहे हैं जिसे देखकर आप सिर पकड़ लेंगे। या हंसते-हंसते आपका पेट फूल जाएगा। ऐसे ही एक मीम में दिखाया गया है कि ट्विटर की पुरानी चीड़िया आपस में लड़ रही है। तभी एक कुत्ता आ जाता है। कुत्ता दोनों चीड़ियों को मार कर भगा देता है। ऐसे मीम्स देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story