×

Himalaya: गजब हो गया, UP के इस जिले से दिखी हिमालय की बर्फीली चोटियां, आप भी देखें ये सुंदर नजारा

Himalaya: सहारनपुर से एक बार फिर हिमालय की चोटियां दिखने लगी हैं। हिमालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 23 May 2021 10:26 AM GMT
Himalaya latest photos 2021
X

हिमालय (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Himalayas, सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बार फिर हिमालय की बर्फीली चोटियां दिखने लगी हैं। हिमालय का यह सुंदर दृश्य सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों को देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

बता दें कि बीते साल भी प्रदूषण कम होने के कारण सहारनपुर और पंजाब के जलांधर से हिमालय की बर्फीली चोटियां नजर आई थी। उस दौरान हिमालय की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। कुछ ऐसा ही नजारा इस साल भी सहारनपुर से देखने को मिला है। सहारनपुर से दिखने वाली हिमालय की चोटियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए आपको भी दिखाते है हिमालय की उन सुंदर तस्वीरों और वीडियो को...

भारतीय वन सेवा और इकोलॉजी से इकोनॉमिक्स में रुचि रखने वाले रमेश पांडेय ने सहारनपुर से दिखने वाली हिमालय की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन शेयर करते हुए लिखा है, "यह सहारनपुर में तैनात दुष्यंत कुमार आईटी इंस्पेक्टर द्वारा कैप्चर किया गया हिमालय का एक और दृश्य है।"

वहीं एक ट्विटर यूजर ने सहारनपुर से दिखने वाली हिमालय को कैमरे में कैद किया है और उसका छोटा वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, "सहारनपुर से फिर दिख रहे हैं हिमालय।"

वहीं एक यूजर ने मनुष्य और प्रकृति के बीच के रिश्ते हो दर्शाते हुए हिमालय की तस्वीरें शेयर की है।

एक अन्य यूजर ने हिमालय की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "लॉकडाउन के कारण साफ हुए मौसम से जनपद से 180 किलोमीटर दूर हिमालय की बर्फीली चोटियां एक बार फिर से नजर आने लगी है, इस नजारे को शहर के कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।"


एक और यूजर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "ये शानदार तस्वीरें यूपी के सहारनपुर से ली गयी है, जहां से हिमालय के ये खूबसूरत बर्फीले पहाड़ नजर आ रहे हैं, गज़ब का ये दृश्य प्रदूषण में कमी, लॉकडाउन और दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से दिखने लगा है।"


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story