×

पीठ में खुजली हुई तो भालू ने किया ये काम,इंटरनेट पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आज कल इंसानो के साथ साथ जानवरों के भी वीडियो वायरल हो रहें हैं। आम इंसानो की तरह क्यूट जानवरों के वीडियो भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहें है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 17 Sep 2022 1:39 PM GMT
X

सोशल मीडिया पर आज कल इंसानो के साथ साथ जानवरों के भी वीडियो वायरल हो रहें हैं। आम इंसानो की तरह क्यूट जानवरों के वीडियो भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहें है। इन्हे देख कर काफी मजा आता है। इनकी क्यूट हरकतें लोगों का दिल खुश कर देतीं है,और जानवरों से जितना प्यार करो उतना कम हैं,अगर हम इन्हे एक बार प्यार करतें है तो हमें डबल प्यार मिलता हैं। ऐसा ही एक भालू का क्यूट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब तक का बेस्ट पोल डांस

वायरल वीडियो में खूंखार भालू मजेदार पोल्ल डांस करते हुए नजर आ रहा है। भालू को आज तक जंगल में क्या कुछ करते नहीं देखा लेकिन कभी पोल डांस करते हुए नहीं देखा होगा वो भी खुजली वाला। वीडियो में भालू एक पोल से अपनी पीठ खुजा रहा है,और ऐसा करते हुए भालू को बहोत मजा आ रहा है,उसका खुजाने का स्टाइल पोल डांस का हुक स्टेप लग रहा है उसकी यह हरकतें यूजर्स को बेहद पसंद आ रही हैं।

वीडियो देख बन जाएगा दिन

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसके बाद यह वीडियो आग की तरह वायरल हो गया,इस वीडियो पर 3.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं 40 हजार से भीं ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। इस वीडियो को पसंद करने वालें भर भर कर कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट में एक यूजर ने लिखा भालू का गजब अंदाज वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बेस्ट पोल डांस एवर

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story