×

आदिवासी भाई-बहन का वीडियो मचा रहा धमाल, बड़े-बड़े ब्लॉगर फेल इनके आगे

Kili Paul New Video: तंजानिया के किली पॉल और नीमा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने तेलुगू गाने पर डांस किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 12 March 2022 5:29 AM GMT
Kili Paul new video viral
X

किली पॉल और नीमा (Social media)

Kili Paul New Video Viral: तंजानिया के किली पॉल और नीमा की जोड़ी भारत में छाई रहती है। हिंदी गानों पर दोनों की लिप्सिंग और डांस को लोग खूब एंजॉय करते हैं। दोनों भाई बहन के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इस बीच दोनों का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक करीब 73 हजार लोग देख चुके हैं।

जुबिन नौटियाल पर भी बनाया वीडियो

इस बार वायरल वीडियो में किली पॉल और नीमा तेलगु गाने पर डांस करते हुई नजर आ रहे है। गाने में दोनों की लिप्सिंग भी काफी जबरदस्त है। वीडियो को देखकर कोई नही कहेगा कि किली भारतीय नहीं है, बल्कि दूसरे देश से है। इस वीडियो को किली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर खूब कॉमेंट और लाइक्स मिल रहे हैं। वीडियो पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा भाई का डांस एवरग्रीन है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इसका तो हर वीडियो मुझे बिहार पसंद हैं। आपको ये वीडियो कैसा लगा कॉमेंट कर जरूर बताएं।आप भी देखें ये मजेदार वीडियो।

प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले किली ने जुबैन नौटियाल का गाने पर वीडियो बनाया था। ये वीडियो भी काफी पसंद किया गया था। किली में वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है माई फेवरेट सॉन्ग। उनके फैंस उनके वीडियो पर कमेंट और लाइक करते रहते हैं। आपको बता दें कि एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात में कीली पॉल और उनकी बहन का जिक्र किया था। आपको बता दें कि किली पॉल का इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से भी ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके फैंस उनके वीडियो का कड़ी इंतजार करते है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story