×

Twitter को लगा जोरदार झटका, इस देश ने लगाई करोड़ों की Penalty

बड़ी कार्रवाई होने के बाद Twitter का बयान सामने आया है। Twitter ने कहा है कि यह बग साल 2018 में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान आया था और अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर थे, इसलिए इसके बारे में यूजर्स को जानकारी देने में देर हुई।

Newstrack
Published on: 16 Dec 2020 6:19 AM GMT
Twitter को लगा जोरदार झटका, इस देश ने लगाई करोड़ों की Penalty
X
Twitter को लगा जोरदार झटका, इस देश ने लगाई करोड़ों की Penalty

नई दिल्ली: आयरलैंड ने Twitter को एक बड़ा झटका दिया है। बता दें कि आयरलैंड ने Twitter पर 4,50,000 यूरो का जुर्माना लगाया है। यह रकम करीब चार करोड़ रुपये के बराबर है।का जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, Twitter पर यह आरोप लगाया गया है कि कई यूजर के प्राइवेट ट्वीट पब्लिक हो गए थे, जिसके कारण Twitter पर यह बड़ा जुर्माना लगाया गया है।

Twitter पर करीब 4 करोड़ रुपये का जुर्माना

आपको बता दें कि आयरलैंड के डाटा नियामक ने Twitter पर करीब 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। किसी अमेरिकी कंपनी पर होने वाली यह पहली कार्रवाई है, जिस पर नए यूरोपियन यूनियन डाटा प्राइवेसी सिस्टम के तहत यह कार्रवाई हुई है।

यह भी पढ़ें... बड़ी खबर: अब टूटेगा फेसबुक का मकड़जाल, दायर किया गया मुकदमा

twitter

कार्रवाई के बाद Twitter का बयान

बड़ी कार्रवाई होने के बाद Twitter का बयान सामने आया है। Twitter ने कहा है कि यह बग साल 2018 में क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान आया था और अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर थे, इसलिए इसके बारे में यूजर्स को जानकारी देने में देर हुई।

Twitter ने अपने गलती को स्वीकारा

अपनी गलती को स्वीकार करते हुए Twitter ने अपने बयान में आगे कहा है, 'हम इस गलती की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और अपने यूजर्स के डाटा और प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि यदि इस तरह की कोई समस्या आती है तो यूजर्स को सबसे पहले जानकारी दी जाए।' बता दें कि Twitter ने इस बग के लिए साल 2019 में माफी भी थी।

GDPR के तहत हुए हई पहली कार्रवाई

आपको बताते चलें कि आयरलैंड ने Twitter पर जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) के तहत यह कार्रवाई की है। सन् 2018 में यूरोपियन यूनियन द्वारा GDPR लागू किया था और इसी के तहत Twitter पर होने वाली यह पहली कार्रवाई है।

यह भी पढ़ें... इंस्टाग्राम पर करें शॉपिंग: आई ये अच्छी खबर, मिली खरीदारी करने की सुविधा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story