×

Kalyan Singh : कल्याण सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर लोग ऐसे कर रहे याद

Kalyan Singh : सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन की खबर आते ही गमी का माहौल सा हो गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 22 Aug 2021 6:28 AM GMT
कल्याण सिंह सोशल मीडिया पर लोग ऐसे कर रहे याद
X

कल्याण सिंह (फाइल फोटो: न्यूजट्रैक)

Kalyan Singh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल (SGPGI Hospital) में कई दिनों से भर्ती चल रहे थे। आपको बता दें कि यह काफी लम्बे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट (Ventilator Support) पर चल रहे थे। कल इन्होंने रात 9 बजे करीब अपनी अंतिम सांस एसजीपीजीआई अस्पताल में ली।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन की खबर आते ही गमी का माहौल सा हो गया। लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे हैं। आइयें जानते हैं सोशल मीडिया पर किन- किन लोगों ने इस मौके पर अपना शोक व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया। कहा - कल्याण सिंह जी का जनमानस से अद्भुत जुड़ाव था। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दृढ़तापूर्वक साफ़-सुथरी राजनीति को प्रश्रय दिया व शासन-व्यवस्था से अपराधियों-भ्रष्टाचारियों को बाहर‌ किया। उन्होंने पदों की गरिमा बढ़ाई। उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने निधन पर सोशल मीडिया पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया ।


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने निधन की खबर सुनकर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त किया।


Shraddha

Shraddha

Next Story