×

इस वजह से रोहित-करण आए साथ, रणवीर ने भी मिलाया हाथ

suman
Published on: 7 Dec 2017 7:21 AM GMT
इस वजह से रोहित-करण आए साथ, रणवीर ने भी मिलाया हाथ
X

मुंबई: रणवीर सिंह ने अब तक बड़े पर्दे पर कई तरह के रोल्स निभाए हैं, दर्शकों को अपने इन विभिन्न रोल्स में एंटरटेन करने के बाद अब वो एक नए अंदाज में नजर आएंगे। ‘पद्मावती’ के बाद रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिंबा’ में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

यह भी देखें...GALLERY: शादी के बाद पहली बार कुछ इस अंदाज में दिखीं भारती पति हर्ष के साथ

रणवीर इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। गुरुवार सुबह रिवील किया गया कि इस फिल्म के लिए करण जौहर और रोहित शेट्टी साथ मिलकर काम करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत करने जा रही है।

यह भी देखें...प्रियंका बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला, ये तस्वीरें दिखा रही हैैं उनका बोल्ड अंदाज

करण ने इस फिल्म का टीजर पोस्टर शेयर किया और कैप्शन दिया, “28 दिसंबर 2018!! लौट रहे हैं रोहित शेट्टी!!!! सिंबा के रूप में रणवीर सिंह।”

फिल्म से रणवीर का ये पोस्टर काफी मजेदार लग रहा है. बताया गया कि ये फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। करण जौहर ने अपने नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा करके दर्शकों को सरप्राइज कर दिया। एक तरफ वो ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ पर काम कर रहे हैं। इसी के साथ वो फिल्म ‘धड़क’ से ईशान कपूर और जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। इन सबके अलावा अब उन्होंने 'सिंबा' की घोषणा की है।

suman

suman

Next Story