×

फिल्म राजा हिंदुस्तानी के प्रोड्यूसर ने किया सरेंडर, महिला ने लगाया था रेप का आरोप

suman
Published on: 24 Sep 2017 5:03 AM GMT
फिल्म राजा हिंदुस्तानी के प्रोड्यूसर ने किया सरेंडर, महिला ने लगाया था रेप का आरोप
X

मुंबईः प्रोड्यूसर करीम मोरानी ने दुष्कर्म मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आधी रात के समय शहर के बाहरी इलाके में स्थित हयातनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। करीम मोरानी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मोरानी पर दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली इस 25 वर्षीया महिला ने मोरानी पर उनकी निजी फोटो मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें...वायरल हुई फोटो पर रणबीर ने आखिर तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

पुलिस ने मोरानी पर जनवरी में दुष्कर्म, बंदीकरण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत खारिज करने के हैदराबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देती याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी। उच्च न्यायालय ने पांच सितंबर को मोरानी की जमानत खारिज करने के सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था।

यह भी पढ़ें...PICS: इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ न्यूयॉर्क में दिखे रणबीर कपूर,फोटो हुई वायरल

मोरानी राजा हिंदुस्तानी, रा-वन, चेन्नई एक्सप्रेस और दामिनी जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की रहने वाली एक महिला का मुंबई और हैदराबाद में कई अलग-अलग मौकों पर रेप किया है।

यह भी पढ़ें...बिग बॉस-11 का पार्ट होगी या नहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अक्षरा ने किया खुलासा

दरअसल 2014 में बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर मोरानी के खिलाफ हैदराबाद में रेप का मामला दर्ज हुआ था। दिल्ली की रहने वाली 25 साल की एक महिला ने यह केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पिछले 2 साल में कई बार मोरानी ने उसका रेप किया और धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो वह उसकी न्यूड तस्वीरों को सर्कुलेट कर देंगे।

suman

suman

Next Story