×

पैर में आलता, हाथ में मेहंदी और कान में झुमका, कैटरीना की किसकी कर रही है प्रैक्टिस!

suman
Published on: 20 Jan 2018 6:41 AM GMT
पैर में आलता, हाथ में मेहंदी और कान में झुमका, कैटरीना की किसकी कर रही है प्रैक्टिस!
X

मुंबई: फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता के बाद हाल ही में कैटरीना कैफ सुर्खियों में आ गईं हैं। इससे पहले डायरेक्टर अली अब्बाज जफर के बर्थडे पार्टी पर कैटरीना को हाथ-पैर पर आलता लगे हुए देखा गया, अब वो हाथों में मेहंदी और कान में बाली पहनी दिखी। इन दिनों आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर ही चर्चा में है।

यह पढ़ें...जब इस इवेंट में हुआ ऐश्वर्या का अपने एक्स से सामना तो देखिए उनका कैसा था रिएक्शन

hwj

मगर इस फिल्म से ज्यादा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की हीरोइन यानी कैटरीना ज्यादा चर्चा में हैं। वह इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत भी कर रही हैं। फिल्म के एक गाने में उनका लुक सामने आया है। अपने इस नए लुक की तस्वीर को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है यह लुक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के गाने के लिए हैं।

यह पढ़ें...SO SAD: अभी नहीं मिला है मानुषी को करण का साथ, करना होगा और इंतजार

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना एक डांस नंबर के लिए शूटिंग से पहले 5 घंटे तक डांस मास्टर प्रभुदेवा के साथ पहाड़ी डांस की प्रैक्टिस करेंगी। यह गाना उत्तर भारतीय लोकसंगीत से प्रेरित है।गाने के लिए प्रभुदेवा ने पहाड़ी स्टाइल के साथ जिमनास्टिक्स स्टेप को मिलाया है। इस गाने में कटरीना के साथ आमिर खान भी नजर आएंगे। इस बात से फिल्म में उनकी मेहनत और लग्न को बखूबी देखा जा सकता है।

suman

suman

Next Story