×

कोर्ट ने दी ममता कुलकर्णी के तीन फ्लैट को जब्त करने की मंजूरी

suman
Published on: 6 Nov 2017 6:00 AM GMT
कोर्ट ने दी ममता कुलकर्णी के तीन फ्लैट को जब्त करने की मंजूरी
X
ठाणे की विशेष अदालत ने ममता कुलकर्णी को किया भगोड़ा घोषित

मुंबईः ममता कुलकर्णी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है, दरअसल, ममता के तीन फ्लैट जब्त करने के आदेश ठाणे की विशेष अदालत ने दिए हैं। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित तीनों फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। ठाणे पुलिस ने पिछले साल अप्रैल महीने में सोलापुर में अवैध रूप से चल रही ड्रग फैक्टरी का भांडाफोड़ किया था। दो हजार करोड़ रुपए के इसी ड्रग रैकेट में पुलिस को ममता कुलकर्णी और उसके करीबी विकी गोस्वामी की तलाश है। ठाणे पुलिस का दावा है कि विकी गोस्वामी सोलापुर में बने ड्रग्स को अपने नेटवर्क के जरिए विदेश में पहुंचाता था और ममता कुलकर्णी उसकी मदद करती थी। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि नशे की खेप की तस्करी से जुड़ी बैठकों में ममता भी शामिल होती थी। हालांकि ममता इन आरोपों से इनकार करती रही है। समन भेजे जाने के बाद कोर्ट में हाजिर न होने के चलते अदालत ने ममता को फरार घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें...अच्छा तो इस दिन रिलीज होगी फिल्म ’83’,रणवीर इसमें बने हैं कपिल देव का रोल

प्रावधानों के मुताबिक फरार आरोपी की गिरफ्तारी तक देश में स्थित उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाती है। इसी के तहत ममता कुलकर्णी के भी मुंबई में स्थित तीन फ्लैट जब्त करने की मंजूरी अदालत ने दी है। पुलिस के मुताबिक वर्सोवा इलाके की स्काय इनक्लेव इमारत की पहली, दूसरी और सातवीं मंजिल पर स्थित थ्री बीएचके फ्लैट ममता कुलकर्णी के हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अदालत में कागजात जमा किए गए हैं। जल्द ही जब्ती की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

suman

suman

Next Story