×

भारत की नंबर वन शूटर मनु भाकर का पोस्ट हो रहा वायरल, देखें यहां

देश में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 3 May 2021 5:07 AM GMT (Updated on: 3 May 2021 5:10 AM GMT)
मनु भाकर
X

मनु भाकर (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः देश में कोरोना ने कोहराम मचा दिया है। जिसे देखते हुए सरकार ने कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया है। इस समय लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें भारत की नंबर वन शूटर मनु भाकर योगा करते हुए दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि कोरोना काल में अगर स्वस्थ रहना है तो घर पर रहें और योगा करते रहें। इस पोस्ट में मनु भाकर एकांत में बैठ कर योगा कर रही हैं। जहां कैप्शन में लिखा है कि,'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुख भागभवेत। हे ईश्वर ! सब सुखी रहें। सब निरोगी रहें।

क्या कहा लोगों ने

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ है। लोगों का कमेंट आना शुरू हो गया है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि, करो योग, रहो निरोग। वहीं एक ने लिखा कि, बहुत खूब पहला सुख निरोगी काया। जबकि वहीं एक ने इस पोस्ट को लाइक कर कहा कि, देश की शान हो आप।

मनु भाकर छोटी उम्र में बनी शूटर

बता दें कि मनु भाकर का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ। इसके बाद से मनु स्कूल के दिनों में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थी। इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली 'थान टा' नामक एक मार्शल आर्ट में भी भाग लिया। मनु महज 14 साल क उम्र में अपना करियर शूटिंग में बनने का फैसला लिया। उस वक्त रियो ओलंपिक 2016 खत्म ही हुआ था। उसके बाद से साल 2017 की राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने ओलंपियन और पूर्व विश्व नंबर-1 हीना सिद्धू को चौंकाते हुए 242.3 के स्कोर के साख एक नया रिकॉर्ड बनाया। इसकी बदौलत उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में हीना को हरा दिया। यही से मनु की सपनों का शुरुआत हुआ।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story