×

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पूर्व PM मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

By
Published on: 26 Sep 2017 5:47 AM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पूर्व PM मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 85वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष मिशन ‘मंगलयान’ ने 3 साल पहले दुनिया में रचा इतिहास, इस तरह मिली सफलता

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई। भगवान उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दें।"



मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (यूपीए) के दौरान 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह ने कहा- नोटबैन, जीएसटी से जीडीपी को दोहरा झटका

उनका राजनीतिक करियर 1991 में शुरू हुआ था। वह दिवंगत प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री थे।

यह भी पढ़ें: मोदी की नई कैबिनेट! किसी भी ‘मर्द को दर्द’ दे सकती हैं, ये 8 महिला मंत्री

उन्होंने 1991 में ही देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण और निजीकरण पर जोर दिया था।

यह भी पढ़ें: ये मनमोहन सिंह हैं माल्या के गारंटर, बैंक ने दो खाते कर दिए सीज

-आईएएनएस

Next Story