×

बस एक बार मेरा कहा मान लीजिए, ये वीडियो देख मंच पर झूमें लोग

भारतीय संगीत ने केवल भारत में बल्कि पुरे विश्व में लोकप्रिय है। अक्सर बॉलीवुड के गानों पर विदेशी लोगों को थिरकते हुए देखा गया है। यह तक की विदेश के लोगो को भारतीय गानों पर गुनगुनाते हुए भी  सुना गया है। सही कहा है किसी ने संगीत की कोई सरहद नहीं होती। संगीत को किसी सरहद में बांटा नहीं जा सकता। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तजाकिस्तान की लड़की ने भारतीय संगीत को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत की है।

Shweta Pandey
Published on: 2 March 2021 11:06 AM GMT
बस एक बार मेरा कहा मान लीजिए, ये वीडियो देख मंच पर झूमें लोग
X
नोजिया कारोमातुल्‍लो

नई दिल्लीः भारतीय संगीत ने केवल भारत में बल्कि पुरे विश्व में लोकप्रिय है। अक्सर बॉलीवुड के गानों पर विदेशी लोगों को थिरकते हुए देखा गया है। यह तक की विदेश के लोगो को भारतीय गानों पर गुनगुनाते हुए भी सुना गया है। सही कहा है किसी ने संगीत की कोई सरहद नहीं होती। संगीत को किसी सरहद में बांटा नहीं जा सकता। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तजाकिस्तान की लड़की ने भारतीय संगीत को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रस्तुत की है।

क्या है इस वायरल वीडियो में-

इस वायरल वीडियो में तजाकिस्तान की रहने वाली नोजिया कारोमाटुल्लो ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को दीवाना बना दिया है। नोजिया कारोमाटुल्लो ने आशा भोसले की गजल दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए बस एक बार मेरा कहा मान लीजिए पर परफॉर्मेंस कर रही है। नोजिया की सुरीली आवाज ने समां बांध दिया है। वहां उपस्थित लोग इस गाने पर जम कर आनंद उठ रहे हैं। इस लड़की ने इस गाने को इस ढंग से गाया है जिसे हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। नोजिया कारोमाटुल्लो की गायकी देखकर किसी को भी हैरान हो सकती है क्योंकि ये लड़की एक दम किसी भारतीय सिंगर की तरह गाना गाती हुई नजर आ रही है। नोजिया का गाना सुन पहली नजर में हर कोई उसे भारतीय ही समझेगा।

देखें वीडियोः



ये भी पढ़ेंःटॉप पर मुकेश अंबानी: कोरोना काल में 40 भारतीय बने अरबपति, देखें लिस्ट

क्या कहा लोगों ने-

सुरभी तिवारी ने लिखा है एक पल को भी नही लगा कि अजनबी देश की अजनबी आवाज है। लगा कि ये तो हमारे आस-पास की ही आवाज है जानी पहचानी

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि अति सुंदर भारतीय संगीत की शोभा बढ़ा दी।

आप जानते हैं नोजिया की गीतों को कितना पसंद किया जाता हैः

ये भी पढ़ेंःसोशल मीडिया पर कमेंट का मामला: अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली पहुंची SC

आप को बता दे कि नोजिया ने ताजिकी में बहुत से गाने गाये है इसके अलावा यह हिंदी में भी गाने गाती है। इनके गाने को तजाकिस्तान में बहुत पसंद किया जाता है । तजाकिस्तान में लोग नोजियाई के गानों के दीवाने हैं।

आप को बता दें कि अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और हजारों लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta Pandey

Shweta Pandey

Next Story