×

तोते का ये वीडियो देखकर इंसानों को हो जाएगी जलन!, इसे देखकर आप भी कहेंगे जिंदगी जीनी है तो ऐसे जियो

आपने तोते तो देखे ही होंगे, वहीं जो नुक्कड़ और चौराहे पर किस्मत चमकाने वाले पंडितो के पास होते हैं। जो उनके इशारों पर कभी हां तो कभी ना में मुंडी घुमा लेते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 22 Sep 2022 7:03 AM GMT
X

Parrot Viral Video: आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में सबको आराम की जरूरत है। लेकिन यह आराम सबके नसीब में नहीं होता है। सब अपनी जिंदगी में आराम ही चाहते हैं। लेकिन हम इंसानो को तो नहीं पर एक तोते को यह आराम वाली जिंदगी मिल रही हैं। आपने तोते तो देखे ही होंगे, वहीं जो नुक्कड़ और चौराहे पर किस्मत चमकाने वाले पंडितो के पास होते हैं। जो उनके इशारों पर कभी हां तो कभी ना में मुंडी घुमा लेते हैं। तोते हर बात को जल्दी से बोलने भी लगते हैं। और वह काफी ज्यादा समझदार भी होते हैं।

आराम करने वाला तोता

अक्सर आपने अपने घर या दूसरों के घरों में तोते को पालते देखा होगा। कुछ समय बीत जाने के बाद तोते इंसानी भाषा में बात भी करने लगते हैं। लेकिन आपने आराम करने वाला तोते का वीडियो नहीं देखा होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आराम करने वाले तोते का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार में किसी व्यक्ति ने अपने रेयर व्यू मिरर पर एक फेस मास्क लटका दिया है। जिसके बाद वह मास्क झूले का आकार ले लेता है,और उस झूले में एक प्यारा सा तोता मजे से आराम कर रहा होता है। उसे देख कर ऐसा लग रहा होता है कि उसे संसार से कोई मतलब नहीं है,तोते को बस आराम करना है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हॉग ( viral hog ) ने पोस्ट किया है। अब तक इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो को देख कर अपने विचार बता रहे हैं एक ने लिखा में सोचती थी कि पक्षी बहुत तेज होते है और इस तोते ने यह साबित भी कर दिया, दूसरा यूजर कमेंट करता है जिंदगी जियो तो ऐसी जियो । ऐसी जिंदगी पाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है तभी हम आराम की जिंदगी जी सकते हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story