×

बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने कहा -वह करते हैं इनसे प्यार

suman
Published on: 4 Jan 2018 1:23 AM GMT
बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने कहा -वह करते हैं इनसे प्यार
X

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में बीते हफ्ते पहले प्रियांक शर्मा घर से बेघर हो गए। बाहर आकर उन्होंने अपनी पर्सनल ज़िन्दगी के बारे में कुछ बातें बताई। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि वो अपनी दोस्त और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्षा सूनावाला से प्यार करते है। अपने इंटरव्यू में प्रियांक बताया कि शो में आने से पहले उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं बेनाफ्षा ने तो प्रियांक को अपना भाई ही बना दिया था।

यह भी पढ़ें....OH NO: प्रियंका ने सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट को लेकर दिया यह बयान

शो में बेनाफ्शा और प्रियांक एक दूसरे के काफी नज़दीक आये थे। शो में आने के पहले से ही अच्छे दोस्त थे। दोनों की दोस्ती धीर-धीरे दोस्ती से बढ़कर नजर आ रही थी। बिग बॉस में दिख रहा था कि बेनाफ्शा प्रियांक को पसंद करने लगी हैं और वो बार बार प्रियांक से इस बारे में बात भी करती थी। वहीं, बेन के आउट होने के बाद प्रियांक ने हिना खान को बताया था की वो उन्हें पसंद करते है। बिग बॉस के घर के अन्दर प्रियांक ने अपने कई अफेयर्स के बारे में हिना खान और लव त्यागी को काफी कुछ कहा था लेकिन शो से बाहर आने के बाद प्रियांक ने अपने आप को सिंगल करार दिया है।

suman

suman

Next Story