×

छोटी बच्ची की फैन हुई रश्मिका मंदना,स्कूल गर्ल का सामी -सामी पर जबरदस्त डांस वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक छोटी लड़की का डांस लोगो को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक क्यूट बच्ची स्कूल ड्रेस पहने मजे से डांस कर रही हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 17 Sep 2022 8:31 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2022 8:36 AM GMT)
X

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदना की फिल्म पुष्पा भले ही पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी लेकिन इतने महीने बीत जाने के बाद भी लोगो के ऊपर इसका क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। फैंस अभी भी इस मूवी और पुष्पा 2 के गानो के फैन हैं। खासकर फिल्म का सामी - सामी सॉन्ग जिसके डांस स्टेप और लिप्सिंग पर लगातार वीडियो बन रहें हैं बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो हर जगह छा रहा है। सामी सामी गीत पर एक छोटी लड़की ने अपने एक्सप्रेशन और डांस मूव्स से हर किसी के होश उड़ा दिये हैं।

वीडियो में सामी सामी गाने पर छोटी बच्ची ने लगाए ठुमके और दिए कातिलाना एक्सप्रेशन

वायरल वीडियो में एक छोटी लड़की का डांस लोगो को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक क्यूट बच्ची स्कूल ड्रेस पहने मजे से डांस कर रही हैं। अपने डांस और अदाओं से सबका दिल जीत रहीं हैं। यह वीडियो किसी स्कूल में डांस प्रैक्टिस का है,बैकग्राउंड में और भी बच्चे डांस कर रहें है। लेकिन इस क्यूट बच्ची ने गाने को लिप्सिंग करके पुरे कॉन्फिडेंस से डांस किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजा नाम के एक यूजर ने मंगलवार को शेयर किया और रश्मिका मंदाना को भी टैग किया। दिल छू लेने वाला ये वीडियो को रश्मिका मंदना ने शेयर भी किया है।

रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही वायरल हो गया। और इतनी तेजी से वायरल हुआ कि रश्मिका तक पहुंच गया।और रश्मिका यह वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई ,रश्मिका मंदाना ने बुधवार को इस पोस्ट को रिटवीट किया और कैप्शन दिया ,'मेड माय डे, में इस प्यारी लड़की से मिलना चाहती हूं। मैं कैसे मिल सकती हूं ?,रश्मिका ने छोटी बच्ची से मिलने की इच्छा जताई है। लोग इस छोटी शिरवाली की परफॉरमेंस को खूब पसंद कर रहें है। इस वीडियो को अलग अलग प्लेटफार्म पर लाखों बार देखा जा चुका है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story