×

GOOD NEWS: सलमान की EX की हो रही है छोटे पर्दे पर ग्रे शेड में एंट्री

suman
Published on: 21 Sep 2017 1:37 AM GMT
GOOD NEWS: सलमान की EX की हो रही है छोटे पर्दे पर ग्रे शेड में एंट्री
X

मुंबईः एक्टिंग, खूबसूरती और अफेयर से नाम कमाने वाली एक्ट्रेस और क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की एक्स वाइफ संगीता बिजलानी के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता जल्द स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो इश्कबाज में एक ग्लैमरस अवतार में नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें...खली पर बनने वाली है बायोपिक, रणवीर, सुशांत या फरहान कौन है दावेदार?

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी जल्द ही छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं।सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता रहा है। उन्ही में से एक संगीता बिजलानी है। सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी संगीता एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, संगीता जल्द ही छोटे पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आएँगी। टीवी शो 'इश्कबाज' के मेकर्स संगीता को अपने शो से जोड़ना चाहते है। मेकर्स का कहना है कि, संगीता का ग्लैमरस लुक और ग्रे शेड शो के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। शो से जुड़े कुछ सूत्रों का कहना है कि, एक निगेटिव किरदार के लिए संगीता से संपर्क किया गया और उन्होंने रोल करने के लिए हां भी कर दी है। संगीता ने इस शो से जुडी किसी भी बात को लेकर ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें...खली पर बनने वाली है बायोपिक, रणवीर, सुशांत या फरहान कौन है दावेदार?

संगीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोबारा स्पॉटलाइट में लौटना चाहती हैं। उन्हें कुछ ऐड के ऑफर मिल रहे हैं और वे इन्हें करने का मन भी बना रही हैं।

suman

suman

Next Story