×

इस फिल्म में आइटम सॉन्ग से कर रही हैं सपना चौधरी एंट्री

suman
Published on: 11 Jan 2018 2:58 AM GMT
इस फिल्म में आइटम सॉन्ग से कर रही हैं सपना चौधरी एंट्री
X

मुंबईः सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस बार वह आइटम सॉन्ग के साथ वापसी कर रही है, जिसमें वह अपना जलवा बिखेरती नजर आएगी। सपना का भोजपुरिया लुक सामने आया है। वे जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' में नजर आएंगी। सपना ने बुधवार को महाराष्ट्र के विरार में भोजपुरी स्टार रवि किशन स्टारर फिल्म ‘बैरी कंगना -2’ का एक आइटम सॉन्ग शूट किया है। शूटिंग के कुछ फोटोज सामने आए हैं।

सपना के आइटम सॉन्ग को संजय कोर्वा ने कोरियोग्राफ किया है। सपना के बारे में संजय कोर्वा ने कहा कि वे कमाल की एक्ट्रेस हैं। जितनी उम्मीद उनसे थी, उससे कहीं ज्यादा बेस्ट काम सपना ने किया है। संजय ने कहा कि भोजपुरी के ऑडियंस के लिए ये सपना का ये वेलकम गिफ्ट होगा।

यह पढ़ें...दीपिका मिलने पहुंची रणबीर की दादी से, क्या ये जोड़ा भी करेगा जल्दी शादी

हरियाणवी सुपर स्टार सिंगर सपना चौधरी झज्जर के गांव दादरी तोय में धमाल मचाएंगी। अपनी गायन शैली में यहां गोभक्ति से परिपूर्ण हरियाणवी लोक कला की प्रस्तुति देकर जनता को गोसेवा के लिए प्रेरित करेंगी। सपना चौधरी यहां दादरी तोय में स्थित गोकुलधाम गोसेवा महातीर्थ के तत्वावधान में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित 4 दिवसीय विशाल गोसेवा महोत्सव में भाग लेंगी। कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू होकर मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी को समाप्त होगा।

suman

suman

Next Story