×

Space Viral Video: स्पेस में ऐसा हो जाता है शहद? अंतरिक्षयात्री ने शेयर किया वीडियो

Space Viral Video: अंतरिक्ष कौन नहीं जाना चाहेगा? वहां जाना और अंतरिक्ष को महसूस करना लगभग हर किसी का सपना होता है।

Meghna
Written By MeghnaPublished By Shweta
Published on: 3 Aug 2021 12:33 PM GMT
अंतरिक्षयात्री
X

अंतरिक्षयात्री (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Space Viral Video: अंतरिक्ष कौन नहीं जाना चाहेगा? वहां जाना और अंतरिक्ष को महसूस करना लगभग हर किसी का सपना होता है। लेकिन वहां जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में हमारे लिए वहां बैठे अंतरिक्षयात्री अपने अनुभव वीडियोज और फोटोज के माध्यम से शेयर करते रहते हैं।

जीरो ग्रैविटी

अंतरिक्ष की सबसे खास चीजों में से एक है 'ज़ीरो ग्रैविटी' (यानि शून्य गुरुत्वाकर्षण वातावरण), जिसका अनुभव हर कोई जानना चाहता है। ज़ीरो ग्रैविटी में इंसान तो इंसान, चीज़ें भी अलग तरीके से काम करती हैं। हम सभी ने ऐसे कई वीडियोज देखे हैं ।जिसमें अंतरिक्ष के शून्य गुरुत्वाकर्षण वातावरण में विभिन्न वस्तुएं कैसे काम करती हैं। तो आपने कभी सोचा है कि शहद ज़ीरो ग्रैविटी में कैसा हो जाता है? आप ज़्यादा दिमाग के घोड़े दौराएं उससे पहले ही कैनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) के अंतरिक्षयात्री डेविड सेंट जेक्स ने एक वीडियो शेयर कर इसको दिखाया है।

अंतरिक्ष में शहद

कैनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) के अंतरिक्षयात्री डेविड सेंट जेक्स ने एक वीडियो 2019 में बनाया था जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में डेविड ज़ीरो ग्रैविटी में शहद के डिब्बे को खोलते हैं। डब्बा खोलने के साथ वो बोलते हैं, "आज मैं आपको दिखाऊंगा ज़ीरो ग्रैविटी में शहद कैसी अजीबो गरीब हरकते करता है।" डब्बा खुलने के बाद शहद बाहर तो आता है लेकिन वो डब्बा और उसके ढक्कन के साथ संपर्क बनाए रखता है।

उसकी लय टूटती नहीं नज़र आती। डेविड शहद के साथ कुछ कारनामे भी करते हैं जिसमें बाद में शहद गोल गोल हो कर एक गुथे हुए रस्सी के जैसी दिखती मालूम पड़ती है। वीडियो के अंत में डेविड कहते हैं, "अजीब चीज़ें होती हैं जब आप ग्रैविटी को हटा देते हैं।" कैनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) ने 2019 में ये वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को करीब 5 करोड़ बार देखा जा चुका है और 12 लाख लोगों ने लाइक किया है।

Shweta

Shweta

Next Story