×

OMG : 40 साल से नहीं सोई यह महिला, वजह जान हो जाएंगे हैरान

चीन को रहने वाली ली ज्हानयिंग 40 सालों से नहीं सोई है। डॉक्टर ने इससे पर्दा उठा दिया है...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 4 Sep 2021 10:18 AM GMT
Ajaba gajab news
X

40 साल से नहीं सोई यह महिला (social media)

सोशल मीडिया पर आए दिन नई नई चीज़े सामने आती रहती हैं। इन दिनों चीन के हेनान की रहने वाली ली ज्हानयिंग (Li Zhanying) दावा करती हैं की वह 40 साल से सोई नहीं है। महिला बताती है की वह जब काफी छोटी थी तभी उसे नींद आती थी, लेकिन अब उसे नींद नहीं आती। हालांकि, लोगों को इसपर विश्वास नहीं हो रहा है। मगर उनके पति का भी यही कहना है। सोना अब उनके लिए एक धुंधली सी याद बन गई है। महिला ने जब डॉक्टर से अपना इलाज करवाया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।

डॉक्टरों ने उठाया ली के राज से पर्दा

महिला ने बीजिंग के एक अस्पताल में अपना इलाज करवाया, जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठा। डॉक्टर ने बताया की li सोती हैं, लेकिन वैसे नहीं जैसे आम लोग सोते हैं। जिस प्रकार लोग नींद में चलते हैं और बोलते हैं। उसी प्रकार li भी करती हैं। उन्हें बेहद हल्की नींद आती है, मगर वह आंख बंद कर के नहीं आंख खोलकर सोती हैं। इस दौरान उनके शरीर के कई हिस्से और दिमाग नींद में चले जाते हैं। डॉक्टर ने अपने इलाज में पाया की ली अपने पति से बात कर रहीं थी, तो उनकी आंखों की पुतलियां सिकुड़ गई थी। ऐसे में डॉक्टर ने नोटिस किया की वह सो रही थी उस समय। डॉक्टर ने बताया की ली पूरे दिन में 10 मिनट से ज्यादा आंखें बंद नहीं करती हैं। इसलिए उनका किया हुआ दावा बिल्कुल सही है कि वह 40 साल से सोई नहीं है। वैज्ञानिक तौर पर उनका दिमाग और शरीर के अंग उसी प्रकार आराम की स्थिति में चले जाते हैं, जिस प्रकार आम आदमी के केस में सोते वक्त उसके अंग होते हैं।

ली के पति ने कहा

वहीं, ली के पति ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपनी पत्नी को सोते हुए नहीं देखा है। ली अपने गांव में काफी फेमस है। गांव के कुछ लोग li को सोता हुआ देखने के लिए एक दिन सड़क किनारे ही रहे, आधी रात में कुछ लोग वही so गए, तो वहीं कुछ लोग चले गए, लेकिन li उस समय भी नहीं सोई हुई थी। जब से उनकी शादी हुई है तब से वो देख रहे हैं कि ली समय बिताने के लिए रात में भी घर का काम करती रहती हैं। जब ली की इस समस्या के बारे में उनके पति को पता चला तो वो उनके लिए नींद की गोलियां भी ले आए मगर उनको उससे भी फायदा नहीं हुआ।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story