×

सनी को आता गुस्सा, ऋतु की लगाई जानिए क्लास, जानिए क्यों?

suman
Published on: 22 Sep 2017 9:38 AM GMT
सनी को आता गुस्सा, ऋतु की लगाई जानिए क्लास, जानिए क्यों?
X

मुंबई: एमटीवी स्पिलिट्सविला में कंटेस्टेंट की भिड़ंत से इस बार मामला गंभीर हो गया है और कंटेस्टेंट की लड़ाई में सनी लियोन को बचाव के लिए आना पड़ा। एक टास्क में शो की कंटेस्टेंट ऋतु अपने को-कंटेस्ट रिपु के ऊपर भड़क गईं। उन्होंने रिपु से कहा कि वो महिला की तरह बर्ताव करते हैं। इतना ही नहीं ऋतु ने सबके सामने रिपु को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी। तब रिपु के डिफेंस में उतरते हुए सनी लियोन ने ऋतु की क्लास लगाई।

यह भी पढ़ें...भोजपुरी फिल्म के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है रेप का आरोप

सनी ने ऋतु से कहा, 'रिपु एक महिला की तरह व्यवहार करते हैं, इससे आपका क्या मतलब है। इसका मतलब है कि मैं भी वैसी ही हूं। मैं भी महिला तो क्या मैं भी मूर्ख हूं। आप महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें...PHOTOS: करीना की पार्टी में पहुंचे मलाइका-अर्जुन, देखिए किसे किया लाइक का इशारा

जब भी स्पिलिट्सविला में ऐसा कुछ होता है तो रनविजय और सनी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। इससे पहले सनी ने प्रियांक को भी उनके बर्ताव के लिए डांटा था।

suman

suman

Next Story