×

इस कुत्ते का वीडियो डॉग लवर को आएगा काफी पसंद,मालिक के साथ की ऐसी हरकत...

इस वायरल वीडियो में एक कुत्ता इंसानो के तौर तरीके सिख रहा है। वीडियो में डॉग के लिए एक स्टैंड लगा रखा है। जिसमें से वह पानी पी रहा है और अपना मुंह भी साफ़ कर रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 21 Sep 2022 8:09 AM GMT
X

मूवीज में आप सब ने डॉग्स को अपना काम खुद करते हुए देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि कुत्ते असल जिंदगी में भी अपना काम खुद कर सकते है। ये तो सभी जानते हैं डॉग्स को समझदारी के मामले में अव्वल नंबर का दर्जा मिला हुआ है। इनकी बुद्धिमानी का सबूत होता है। इनकी अपने मालिक के प्रति वफादारी। डॉग्स चाहे जैसे भी हो लेकिन वह अपने मालिक की बात हमेशा मानते हैं। क्योंकि वह अपने मालिक से बहुत प्यार करते हैं। इसका ऐसा ही एक उदहारण आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं।

तौलिये से साफ किया मुंह

इस वायरल वीडियो में एक कुत्ता इंसानो के तौर तरीके सिख रहा है। वीडियो में डॉग के लिए एक स्टैंड लगा रखा है। जिसमें से वह पानी पी रहा है और अपना मुंह भी साफ़ कर रहा है। इस वीडियो में कुत्ता काफी क्यूट लग रहा है। इस कुत्ते की यह हरकत देख कर हम समझ सकते हैं कि ये कुत्ता बहुत बुद्धिमान हैं और अपने मालिक की आज्ञा का पालन करता है। यह वीडियो देख कर डॉग लवर्स शायद अपने पालतू जानवर को भी अपने संस्कार सिखाएंगे और इस तरह का रहन सहन भी,यह वीडियो फनी और लोगों के होश उड़ाने वाला है।

यूजर्स ने दिए अपने रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिस पर अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स आ चुके है। पर इसी के साथ यूजर्स अपने विचार भी शेयर कर रहे हैं। जिसमें पहले ने लिखा कि यह कुत्ता किसी रॉयल फैमिली से हैं। वरना आम लोग कुत्तो को ऐसे नहीं रखते हैं शायद इसके मालिक ने यह सब सोशल मीडिया पर डालने के लिए इस कुत्ते को जबरदस्ती यह सब कराया है। इस यूजर की बात से बहुत से लोग सहमत है और दुसरे यूजर ने कहा कि हमें भी हमारे पालतू कुत्ते से इतना ही प्यार करना चाहिए और उसे ऐसे संस्कार सिखाने चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story