×

देखनी है फेसबुक पर दूसरों की हाइड फ्रेंड लिस्ट, तो अपनाएं यह आसान सी ट्रिक

By
Published on: 20 Sep 2016 11:13 AM GMT
देखनी है फेसबुक पर दूसरों की हाइड फ्रेंड लिस्ट, तो अपनाएं यह आसान सी ट्रिक
X

लखनऊ: आजकल फेसबुक फ्रेंडशिप कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हो गई है। लोग पर्सनल लोगों से ज्यादा सोशल साइट्स पर अनजान लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं। मान लीजिए कि आपका कोई बेस्ट फ्रेंड है उसकी फ्रेंड लिस्ट में कम से कम हजार लोग ऐड हैं। यह बात आप जानते हैं लेकिन आप उसके फ्रेंड्स देख नहीं सकते। वहीं कभी-कभी पेरेंट्स अपने बच्चों के फ्रेंड सर्कल की जानकारी रखने के लिए अपने फेसबुक एकाउंट्स से उसकी फ्रेंड लिस्ट चेक करते हैं। लेकिन आजकल के बच्चे भी कम चालाक नहीं होते हैं। वह पहले से ही अपनी फ्रेंड लिस्ट हाइड करके रखते हैं। ताकि कोई और उनके फ्रेंड्स का पता न लगा सके ऐसे में उनके पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं लेकिन अब उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है।

अगर आप किसी की फ्रेंड लिस्ट देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जो कि हम आपको बता रहे हैं। इससे आप अपने किसी भी जानकार की फ्रेंड लिस्ट बड़ी ही आसानी से देख सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है हाइड फ्रेंड लिस्ट देखने का तरीका

-सबसे पहले आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में गूगल क्रोम ब्राउजर इंस्टॉल करिए।

-गूगल क्रोम इंस्टॉल करने के बाद फेसबुक फ्रेंड मैपर एक्सटेंशन इंस्टॉल करें।

-फेसबुक फ्रेंड मैपर एक्सटेंशन इंस्टॉल करने के बाद ये आपके गूगल क्रोम ब्राउजर में इंस्टॉल हो जाएगा।

-इन दोनों का काम को करने के बाद किसी भी ब्राउजर पर अपना फेसबुक अकाउंट को लॉग इन करिए।

-लॉग इन करने के बाद आप अपने पार्टनर या जिस दोस्त की हाइड फ्रेंड लिस्ट देखना चाहते हैं, उसके अकाउंट में जाइए।

-ऐसा करने के बाद आपको रिवील फ्रेंड्स का ऑप्शन दिखाई देगा और उसे क्लिक करने के बाद थोड़ी देर में आप अपने दोस्त के हिडेन फ्रेंड्स को देख पाएंगे।

Next Story