×

Video- बिल्ली को चिड़िया ने ऐसे बनाया बेवकूफ, देख कर आ जाएगा मजा

ट्विटर पर बिल्ली-चिड़िया का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में चिड़िया ने बिल्ली को अप्रैल फूल बना दिया है।

Shraddha
Published By Shraddha
Published on: 13 April 2021 11:32 AM GMT
बिल्ली को चिड़िया ने बनाया अप्रैल फूल
X

बिल्ली को चिड़िया ने बनाया उल्लू फोटो - सोशल मीडिया 

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आये दिन वीडियो वायरल हुआ करते हैं। आपको बता दें कि एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चिड़िया ने बिल्ली को उल्लू बना दिया है। वैसे बिल्ली को काफी चालाक बोला जाता है। बिल्ली अपने शिकार को जल्दी हाथ से जाने नहीं देती लेकिन इस बार तो बाजी उल्टी पड़ गई।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है। एक अप्रैल को सभी लोग अपने दोस्त, सगे -संबंधी को अप्रैल फूल बनाते हैं लेकिन कभी आपने किसी जानवर को april fool बनाते हुए देखा है। ट्विटर पर यह वीडियो सुसांता नंदा ने पोस्ट किया था। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बिल्ली- चिड़िया का वायरल वीडियो

ट्विटर पर बिल्ली और चिड़िया का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में चिड़िया ने बिल्ली को अप्रैल फूल बना दिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो में एक बिल्ली लेटी हुई थी तभी एक चिड़िया बिल्ली के हाथ के पास आ जाती है। चिड़िया मरी हुई लग रही थी जैसे बिल्ली ने इसको अपना शिकार समझते हुए हाथ से पलटा तब में चिड़िया उड़ गई।

बिल्ली जब चिड़िया के पीछे भागी तब तक वो उड़ गई। इस वीडियो में बिल्ली अप्रैल फूल बन गई। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। कई तरह की प्रतिक्रिया भी दी जा रही है। वैसे बिल्ली को बेवकूफ बनाना आसान नहीं है। आपको बता दें कि इस वीडियो को सुसांता नंदा ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था। यह काफी सारी ऐसे वीडियो लाते रहते हैं।

Shraddha

Shraddha

Next Story