×

नन्हे सिंगर Atharva का कमाल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक छह साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये बच्चा पियानो पर बहुत ही गजब की धुन बजाता हुआ दिखाई दे रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 23 Jun 2021 6:21 PM GMT (Updated on: 24 Jun 2021 10:27 AM GMT)
Atharva Singh These days a video of a small child is becoming increasingly viral on social media.
X

अथर्व सिंह

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये बच्चा पियानो पर बहुत ही गजब की धुन बजाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस छह साल के बच्चे ने लॉकडाउन के दौर में घर पर रहकर अपने हुनर का खुद ही तराशा है। हैरानी कि बात तो ये है कि इस बच्चे ने कहीं से पियानो बजाना सीखा नहीं है, लेकिन उसके बाद भी कई गानों पर धुन बजा लेता है।

आपको बता दें कि छह साल के इस कलाकार बच्चे का नाम अथर्व सिंह है। लॉकडाउन के दौरान जब बच्चे घरों के रहकर मोबाइल फोन में गेम खेलते थे, तब इस होनहार बच्चे ने मोबाइल फोन में यू-ट्यूब के माध्यम से धुन बजाना सीखा। इसके साथ ही ये पढ़ाई में बहुत तेज है।

देखें अथर्व का ये वीडियो


आपको बता दें कि अथर्व के पिता का नाम अभय प्रताप सिंह है और माता का नाम श्रद्धा सिंह है। ये दोनों ही मल्टीनेशनल कंपनी में एक अच्छे पद पर काम करते हैं। लेकिन इसके बाद भी अपने बच्चे के लिए पूरा समय निकालते हैं। अथर्व पढ़ाई के साथ अपने खाली समय में घर पर ही पियानों बजाते हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा मिल रही है। इस वीडियो ने धमाल मचा के रख दिया है। मात्र चंद घंटो में ही हजारों लोगों में इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story