×

लॉकर खोल रहा था ये शख्स, खतरनाक सांप डंसने के लिए पहले से बैठा था अंदर, देखें ये खतरनाक वीडियो

सांप के नाम से ही लोग खौफ खाते है लेकिन उस शख्स के सामने तो अचानक।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 20 Sep 2022 3:17 PM GMT
X

Snake hiding inside Locker: सोशल मीडिया पर कई बार दिलदहला देने वाले वीडियो सामने आते हैं। कई बार ये वीडियो देखने के बाद लोग होश खो बैठते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा हैं जिनके साथ ये घटना घटती है, उन पर क्या गुजरती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। एक शख्स जब लॉकर में से कोई सामान निकालने जाता है तो वहां पहले से मौजूद सांप उस पर अटैक करता है।

सांप के नाम से ही लोग खौफ खाते है लेकिन उस शख्स के सामने तो अचानक से जहरीला सांप आ गया। इस वीडियो में सांप का हमला देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स को लॉकर को जैसे ही खोलता है तो सांप को देखकर उसके होश उड़ गए। वो उस खतरनाक सांप को देखकर सहम गया। अब यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चलिए पहले आप इस वीडियो को देखिए फिर हम आपको इसके बारे में जानकारी देंगे...

किस्मत से बची शख्स की जान:

जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपका एहसास होगा कि यह शख्स वाकई किस्मत का धनी ही था। सिर्फ कुछ इंच दूर से उसकी मौत गुजरी। इस सांप के डसने से बचने में सफल रहा। लॉकर से जैसे सांप अटैक के लिए निकला तो शख्स ने तुरंत डर के मारे एक दम पीछे खिसक गया। और सांप के हमले से बाल-बाल बच गया। सांप जहरीला नज़र आ रहा था और उसके काटने के बाद इस आदमी कि मौत हो सकती थी।

बता दें इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। कुछ ही देर में वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया। हज़ारों की संख्या में लोगों ने इस खतरनाक वीडियो को लाइक भी किया है। जबकि कई लोग कमेंट करके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story