×

Wedding Viral Video: जब दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे के साथ शुरू की कबड्डी, वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वारयरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के समय ऐसा दुल्हन-दूल्हा कबड्डी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghPublished By Chitra Singh
Published on: 26 July 2021 9:57 AM GMT
bride and groom
X

दूल्हा-दूल्हन का वायरल वीडियो (फोटो- @mmanishmishra ट्विटर)

Wedding Viral Video: वैसे तो आपने शादी के कई वायरल वीडियो देखे होंने लेकिन क्या आपने में शादी में दूल्हा दुल्हन की कबड्डी का खेल देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वारयरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के समय ऐसा दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा नाच नचाया कि उसकी सांस फूलने लगी। चलिए आपको भी दिखाते हैं दूल्हे-दुल्हन के कबड्डी का ये वीडियो...

इस वीडियो को मनीष मिश्रा नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है, "यूं तो यह जयमाल का दृश्य है, पर दुल्हन की हरकत देखकर लगता है कि वो कबड्डी खेलने के इरादे से आई थी। दूल्हे के दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने जयमाल सम्पन्न करवाने में मदद की।"

जैसा कि आप वीडियो में देखते है कि जयमाल पर दूल्हा-दुल्हन खड़े है। वरमाला का समय होने पर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालती है। वही जब दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालने जाता है, तो दुल्हन पीछे-पीछे हटने लगती है। इसके बाद शुरू होता है दुल्हन-दू्ल्हे के कबड्डी का खेल। दूल्हा वरमाला लेकर दुल्हन के पीछे-पीछे भागने लगाता है। भारी भरकम शरीर होने के कारण उसकी सांसे फूंलने लगती है। दूल्हे को परेशान होते देख उसके दोस्त उसकी मदद के लिए स्टेज पर पहुंच जाते हैं। उधर शादी में मौजूद रिश्तेदार जोर-जोर से चिल्लाना शुरू करते हैं। काफी देर ड्रामा चलने के बाद दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डाल ही देता है।

इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि इस खेल में दुल्हन को तो बहुत मजा आया लेकिन दूल्हा का क्या हाल हुआ होगा ये आप समझ ही सकते है। इस वीडियो को अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। वही इस पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट्स भी किए हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story