×

World's Smallest Cow: मिलिए वर्ल्ड की सबसे छोटी गाय 'रानी' से, देखने में लगती है खिलौने जैसी

World's Smallest Cow: क्या आप दुनिया की सबसे छोटी गाय के बारे में जानते है? जी हां, दुनिया की सबसे छोटी गाय, जिसकी हाइट बकरी से भी कम है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 9 July 2021 6:42 AM GMT
Worlds Smallest Cow
X

गाय की वायरल तस्वीर (फोटो- @WstLondonGarden ट्विटर )

World's Smallest Cow: क्या आप दुनिया की सबसे छोटी गाय (World's Smallest Cow) के बारे में जानते है? जी हां, दुनिया की सबसे छोटी गाय, जिसकी हाइट बकरी से भी कम है। इस छोटी गाय की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए आपको भी बताते है दुनिया की सबसे छोटी के बारे में...

सुर्खियों में छाई दुनिया की सबसे छोटी गाय का नाम 'रानी' (Rani) है। इसे बांग्लादेश (Bangladesh) देखा गया है। बता दें कि बांग्लादेश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगा है। इसी लॉकडाउन के बीच हजारों लोग रानी को देखने के लिए एकत्रित हो रहे। वहीं सोशल मीडिया पर रानी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

कितनी है रानी की हाइट

रानी की हाइट 20 इंच यानी 51 सेंटीमीटर है। इसका वजन 26 किलोग्राम है। रानी के मालिक का दावा है कि रानी दुनिया की सबसे दुनिया की सबसे छोटी गाय है। उसने बताया कि यह रानी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज सबसे छोटी गाय से महज 4 इंच छोटी है। हालांकि इस मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कहां से मिली रानी

रानी के मालिक ने बताया कि वह उसे ढाका के एक फर्म से मिली। आपको बता दें कि रानी महज 23 महीने की है। अपने कद को लेकर वह रातोंरात बांग्लादेश की स्टार बन गई है। इतना ही नहीं इसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है।

पब्लिक रिएक्शन

सोशल मीडिया पर रानी की वीडियो और तस्वीरें शेयर होने के बाद लोगों के कई तरह से रिएक्शन्स आने शुरू हो गए। एक यूजर ने कहा, "बकरियां बहुत भ्रमित दिख रही हैं"।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सुरक्षित रखने के लिए भारत द्वारा खरीदा जाना चाहिए। क्योंकि एक बार पंद्रह मिनट की शोहरत खत्म हो जाए तो जाने क्या होगा?"

एक यूजर ने बड़ी ही भावुकता के साथ लिखी, "आशा है, वे इसे नहीं खाएंगे।"


Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story