×

ऋतिक-कंगना विवाद पर इन बयान से जानिए किसका सपोर्ट कर रहे ये स्टार्स

suman
Published on: 9 Oct 2017 7:49 AM GMT
ऋतिक-कंगना विवाद पर इन बयान से जानिए किसका सपोर्ट कर रहे ये स्टार्स
X

मुंबईः ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रही जंग हर रोज एक नया रंग ले रही है। कुछ दिन पहले ही ऋतिक ने एक ट्वीट करके लोगों के सामने अपना पक्ष रखा था। इसके बाद कंगना की बहन ने भी कई ट्वीट किए थे।दोनों एक दूसरे पर इल्ज़ाम लगा रहे हैं, मगर सच क्या है, यह अब तक सामने नहीं आया है। कंगना के खिलाफ शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, आदित्य पंचोली की फैमिली ने भी खुलकर बोलना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें...ऋतिक ने इंटरव्यू में कहा- मेरी चुप्पी से लोग कंगना की बातों पर यकीन करते

इधर बॉलीवुड स्टार्स में भी बहुतो ने ऋतिक का सपोर्ट किया है। फरहान ने ओपन लेटर लिखते हुए ऋतिक और कंगना दोनों का ही नाम नहीं लिया है मगर, लेटर में उन्होंने ऋतिक और कंगना के विवादों के बारे में बात करते हुए कहा कि बहुत से लोग बिना कुछ सोचे समझे सही और ग़लत का फैसला कर रहे हैं। फरहान ने लेटर में यह भी लिखा कि किसी का भी कुछ कहना दूसरे इंसान के घर, परिवार और उनके बच्चों पर गहरा असर डाल सकता है। शायद यह सब टीआरपी के लिए हो रहा हो। फरहान ने लिखा, उन्होंने(कंगना) कहा है कि वो 7 सालों तक उनके(ऋतिक) साथ रिलेशनशिप में थीं और इस बीच उनके बीच बहुत से इमेल्स एक्सचेंज हुए। इसकी ऑफिशियल कंप्लेंट भी हुई और उन्होंने अपने सभी ज़रुरती डॉक्यूमेंट, फ़ोन, लैपटॉप उन्होंने साइबर क्राइम को दिए। मगर, दूसरी तरफ(कंगना) से कोई डॉक्यूमेंट और पर्सनल कम्युनिकेशन डिवाइस साइबर क्राम में जमा नहीं हुए। उन्होंने(कंगना) कुछ तस्वीरें भी सामने लायीं जो असल में एक ग्रुप पिक्चर थी जिसमें उनकी (ऋतिक) वाइफ भी शामिल थीं, जो अब एक्स-वाइफ हैं। अगर वो (कंगना) सही हैं तो उन्हें ऐसा करने की क्या ज़रूरत है?" यही नहीं फरहान ने लोगों से यह भी कहा कि प्लीज भेदभाव ना करें।

यह भी पढ़ें...थम नहीं रहा विवाद ! अब ऋतिक पर बरसीं कंगना की बहन, दिए ये सबूत

कंगना और ऋतिक कंट्रोवर्सी में काबिल की को स्टार एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी फेसबुक पर ही इस मामले में अपनी राय जाहिर की है। उनका कहना है कि ऋतिक और कंगना के बीच के विवाद को जेंडर फाइट बना दिया गया है। बिना आरोप साबित हुए किसी को भी दोषी ठहरा देना गलत होगा। यामी ने लिखा- मैं आमतौर पर सोशल मीडिया में ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हूं, लेकिन आज मैं ऐसा कर रही हूं। इसके अलावा यामी ने कहा कि हमें किसी को भी दोषी ठहराने से पहले कानून को ये साबित करने का मौका देना चाहिए कि असल में दोषी कौन है। उन्होंने लिखा। मेरा कहना सिर्फ इतना है कि इसे जेंडर इश्यू न बनाया जाए। इसे दो लोगों के बीच की लड़ाई ही समझें। पहले तथ्यों को सामने आने दें। तब तक के लिए अपनी जजमेंट से किसी को भी दोषी करार न दें। ये लड़ाई एक आदमी और औऱत के बीच है। इसका ये मतलब नहीं कि इसे जेंडर फाइट बना दिया जाए।

suman

suman

Next Story