UP Nikay Chunav 2023: हाॅट सीट पर सपा को झटका, दो व्यापारी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Sonbhadra News: चोपन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अग्रवाल धर्मार्थ समिति के उपाध्यक्ष दिनेश गर्ग तथा अशोक सिंघल को शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Kaushlendra Pandey
Published on: 5 May 2023 9:18 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: हाॅट सीट पर सपा को झटका, दो व्यापारी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
X
UP Nikay Chunav 2023 (Pic: Newstrack)

Sonbhadra News: जिले की चोपन नगर पंचायत सीट, सहयोगी पार्टी निषाद खाते में जाने के बावजूद, भाजपा के ही बागी उम्मीदवार की तरफ से मिलती तगड़ी चुनौती ने जहां, इसे जिले की सबसे बड़ी हाॅट सीट बनाकर रख दिया है। वहीं यहां मजबूती से चुनाव लड़ती नजर आ रही सपा को बड़ा झटका देते हुए, भाजपा ने चोपन के दो व्यापारी नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें भाजपा के जिला कार्यालय पर, पार्टी के दिग्गजों की मौजूदगी में संगठन की संदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा में शामिल होने वाले दोनों व्यवसायियों को व्यापारी खेमे से होने के कारण, भाजपा के बागी खेमे के लिए भी, इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

चोपन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अग्रवाल धर्मार्थ समिति के उपाध्यक्ष दिनेश गर्ग तथा अशोक सिंघल को शुक्रवार को जिला कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, सदर विधायक भूपेश चैबे की मौजूदगी में सपा का दामन छोड़कर, समर्थकों के साथ पहुंचे, दोनों व्यापारी नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया। इसको लेकर भाजपा खेमे में खासी गहमागहमी बनी रही। अपने ही एक मजबूत धड़े को बागी बनकर चुनाव लड़ने का कारण जहां, भाजपा नेतृत्व, हालात को लेकर चिंतित था। वहीं दो व्यापारी नेताओं को भाजपा में शामिल कराने में मिली कामयाबी के बाद, अचानक से पार्टी नेताओं के चेहरे पर चोपन को लेकर चमक दिखने लगी है।

हालांकि किसकी जीत होगी, किसकी हार यह तो मतदाताओं का रूख और मतदान का आने वाला परिणाम ही तय करेगा लेकिन चोपन नगर में कांटे के संघर्ष की स्थिति को देखते हुए, भाजपा खेमे में आए व्यापारी नेताओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा खेमे का मानना है कि इससे उन्हें व्यापारी वर्ग में मजबूत पकड़ बनाने में कामयाबी मिलेगी। बता दें कि चोपन में भाजपा का बागी खेमा व्यापारी वर्ग से जुड़ा हुआ है। यहीं कारण है कि इसे सपा के साथ ही भाजपा के बागी खेमे के लिए भी झटका माना जा रहा है। दोनों व्यापारियों को पार्टी में शामिल कराते समय भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे आदि की मौजूदगी बनी रही। बता दें कि भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से उस्मान अली, भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में संजय गर्ग, सपा से गणेश यादव और कांग्रेस से सेतराम केशरी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी ताल ठोंके हुए हैं।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story