×

जन्मदिन पर विशेषः भाजपा की युवा पीढ़ी के दमदार नेता धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान की गिनती भाजपा के कुशल सांगठनिक नेताओं में होती है। पार्टी ने उन्हें 2010 में महासचिव के साथ ही झारखंड में पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। धर्मेंद्र प्रधान मौजूदा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में शुमार किये जाते हैं।

राम केवी
Published on: 26 Jun 2020 6:41 AM GMT
जन्मदिन पर विशेषः भाजपा की युवा पीढ़ी के दमदार नेता धर्मेंद्र प्रधान
X

रामकृष्ण वाजपेयी

धर्मेंद्र देवेन्द्र प्रधान का आज जन्मदिन है। इनका जन्म आज के ही दिन 26 जून 1969 में हुआ। ये एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और दूसरे मोदी मंत्रालय में इस्पात मंत्री हैं। नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में ये कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री रहे थे। आइये जानते हैं धर्मेंद्र प्रधान के बारे में उनसे जुड़ी कुछ बातें। धर्मेंद्र भाजपा की नई पीढ़ी के सबसे असरदार नेताओं में से एक हैं। 26 जून 1969 में उड़ीसा के तलचर में हुआ था। इन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1983 में बतौर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के तौर पर की।

पिता अटल मंत्रिमंडल में रहे

धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भूतल परिवहन राज्य मंत्री रहे थे। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और देवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से 13 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी रहे। उनके पुत्र धर्मेंद्र प्रधान राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महासचिव और ओडिशा के प्रभारी हैं।

शुरुआत से राजनीतिक रुझान

धर्मेंद्र प्रधान का शुरू से ही राजनीतिक रुझान रहा वह 1985 में तलचर कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष चुने गए और 1995 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। 2007-10 तक वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और 2010 से लेकर अभी तक वह इसके इंचार्ज हैं।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद धर्मेंद्र प्रधान हैं। वह 14वीं लोकसभा में ओडिशा की देवगढ़ सीट से चुनाव जीते थे। धर्मेंद्र प्रधान 2000 से 2004 में पल्लहारा विधानसभा सीट पर भी चुनाव जीते थे।

इसे भी पढ़ें कांग्रेस को हिंसा में विश्वास-केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

इनकी शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुई। उन्होंने भुवनेश्वर की उत्कल यूनिवर्सिटी से एन्थ्रोपोलॉजी में एमए किया है।

धर्मेंद्र प्रधान की गिनती भाजपा के कुशल सांगठनिक नेताओं में होती है। पार्टी ने उन्हें 2010 में महासचिव के साथ ही झारखंड में पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। धर्मेंद्र प्रधान मौजूदा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में शुमार किये जाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में बिहार में भाजपा के दमदार प्रदर्शन के पीछे इनकी ही कुशल रणनीति मानी जाती है।

राम केवी

राम केवी

Next Story