×

हमारा भारत, हमारी शान: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें कुछ अनसुना इतिहास

भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है। क्या आप जानते हैं कि भारत ने अपने एक लाख वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है जबकि युद्ध कलाओं का विकास भारत में हुआ था।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 9:25 AM GMT
हमारा भारत, हमारी शान: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें कुछ अनसुना इतिहास
X
हमारा भारत, हमारी शान: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें कुछ अनसुना इतिहास

लखनऊ: भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है। क्या आप जानते हैं कि भारत ने अपने एक लाख वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है जबकि युद्ध कलाओं का विकास भारत में हुआ था।

आज हम भारत की आज़ादी की वर्षगांठ मना रहे है। इस गौरवपूर्ण लम्हे पर जानते हैं भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्‍य। कुछ ऐसी बातें जो बयां करती हैं हमारे गौरवशाली इतिहास के बारे में।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान-चीन पर बवाल: सड़क पर आए लाखों लोग, आग के साथ आए सभी

हमारा भारत, हमारी शान: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें कुछ अनसुना इतिहास

प्राचीन संस्कृति

जब कई संस्कृतियों में 5 हजार साल पहले घुमंतू वनवासी हुआ करते थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी में हड़प्पा संस्कृति की स्थापना की थी। भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ इं‍डस नदी से बना है। इस नदी के आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्‍यताएं निवास करती थीं। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को सिंधु कहा जाता था। हिंदुस्तान नाम की उत्पत्ति ईरान से आए आक्रमणकारियों की देन है। इन आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है।

गणित और खेल शतरंज का

शतरंज खेल का अविष्कार भारत में किया गया था। यही नहीं, बीज गणित, त्रिकोण मिति और कलन का अध्‍ययन भारत में ही आरंभ हुआ था। दशमलव प्रणाली का विकास भी भारत में 100 ईसा पूर्व में हुआ था। भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा 'पाई' का मूल्‍य ज्ञात किया गया था और उन्‍होंने जिस संकल्‍पना को समझाया उसे पाइथागोरस का प्रमेय करते हैं। उन्‍होंने इसकी खोज छठवीं शताब्‍दी में की, जो यूरोपीय गणितज्ञों से काफी पहले की गई थी। चतुष्‍पद समीकरण का उपयोग 11वीं शताब्‍दी में श्री धराचार्य द्वारा किया गया था।

पहला ग्रेनाइट मन्दिर

विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं।यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में (सन 1004 और 1009 के बीच) निर्मित किया गया था।

हमारा भारत, हमारी शान: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें कुछ अनसुना इतिहास

सांप सीढ़ी का खेल

सांप सीढ़ी का खेल तेरहवीं शताब्‍दी में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढ़ियां वरदानों का प्रतिनिधित्‍व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौड़ियों और पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गए, परन्‍तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्‍छे काम लोगों को स्‍वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकि बुरे काम दोबारा जन्‍म के चक्र में डाल देते हैं।

- दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बना कर1993 में तैयार किया गया था।

- भारत में विश्‍व भर से सबसे अधिक संख्‍या में डाक खाने स्थित हैं।

- भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

- विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 ईसा पूर्व में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनियाभर से आकर अध्‍ययन करते थे।

- नालंदा विश्‍वविद्यालय चौथी शताब्‍दी में स्‍थापित किया गया था जो शिक्षा के क्षेत्र में प्राचीन भारत की महानतम उपलब्धियों में से एक है।

- आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक में 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।

- नौवहन की कला और नौवहन का जन्‍म 6 हजार वर्ष पहले सिंध नदी में हुआ था। दुनिया का सबसे पहला नौवहन संस्‍कृ‍त शब्‍द नव गति से उत्‍पन्‍न हुआ है। शब्‍द नौ सेना भी संस्‍कृत शब्‍द नोउ से हुआ।

हमारा भारत, हमारी शान: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जानें कुछ अनसुना इतिहास

सर्जरी की शुरुआत

सुश्रुत को शल्‍य चिकित्‍सा का जनक माना जाता है। लगभग 2600 वर्ष पहले सुश्रुत और उनके सहयोगियों ने मोतियाबिंद, कृत्रिम अंगों को लगना, शल्‍य क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी, प्‍लास्टिक सर्जरी और मस्तिष्‍क की शल्‍य क्रियाएं आदि की थीं।

एनस्थीसिया का उपयोग भारतीय प्राचीन चिकित्‍सा विज्ञान में भली भांति ज्ञात था। शारीरिकी, भ्रूण विज्ञान, पाचन, चयापचय, शरीर क्रिया विज्ञान, इटियोलॉजी, आनुवांशिकी और प्रतिरक्षा विज्ञान आदि विषय भी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:15 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पर ध्वजारोहण किया, देखें तस्वीरें

चार धर्मों का जन्म

भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ - हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है। जैन धर्म और बौद्ध धर्म की स्‍थापना भारत में क्रमश: 600 ईसा पूर्व और 500 ईसा पूर्व में हुई थी। इस्‍लाम भारत का और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है।

भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है। इनका निर्माण क्रमश: 1503 और 1568 में किया गया था।यहूदी और ईसाई भारत में क्रमश: 200 ईसा पूर्व और 52 ए डी से निवास करते हैं। विश्‍व में सबसे बड़ा धार्मिक भवन अंगकोरवाट, हिन्‍दु मंदिर है जो कम्‍बोडिया में 11वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था।तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story